{"_id":"59a06bf74f1c1b1e3b8b48e1","slug":"flag-hoisting-ceremony-of-dawaji-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म ध्वजारोहण के साथ दाऊजी मेले का श्रीगणेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म ध्वजारोहण के साथ दाऊजी मेले का श्रीगणेश
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
Updated Fri, 25 Aug 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
flag hoisting ceremony of Dawaji Fair
- फोटो : amar ujala
बृज क्षेत्र के लक्खी श्रीदाऊजी महाराज का आगाज गणेश चतुर्थी पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना और मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजारोहण के साथ हो गया। मेला का औपचारिक उद्घाटन 27 अगस्त को प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या करेंगे। शुक्रवार की सुबह एनसीसी और स्काउट-गाइड्स ने रैली निकाली। शुरुआत डीआईओएस जेके मलिक व तहसीलदार कमलेश गोयल ने झंडी दिखाकर की।
गणेश चतुर्थी का पूजन मुख्य धार्मिक विद्वान पं. उपेंद्रनाथ चतुर्वेदी, दीपेंद्र चतुर्वेदी और वीरेंद्र चतुर्वेदी के के सानिध्य में सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, डीएम अमित कुमार सिंह, एडीएम रेखा एस चौहान, डिप्टी कलेक्टर ज्योत्सना बंधु सहित अन्य अधिकारियों ने वेद मंत्रों के साथ कराया। मंदिर परिसर के निकट स्थित प्राचीन गणेश मंदिर पर भी पूजा-अर्चना हुई।
पूजा-अर्चना के बाद अधिकारियों ने दाऊजी मंदिर में माथा टेककर मेला के सकुशल संपन्न होने की मनोकामना मांगी। मंदिर के पुजारी ने सभी अधिकारियों का माल्यार्पण व दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। पूजन के बाद प्राचीन विधान के अनुसार ध्वजा हाथ में लेकर विधायक और अधिकारियों ने दाऊजी मंदिर की परिक्रमा लगाई। परिक्रमा लगाने के बाद मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराई गई। ध्वजा फहरते ही मेला श्रीदाऊजी महाराज का विधिवत शुभारंभ हो गया। पूजन में तहसीलदार कमलेश गोयल, राजेश सिंह गुड्डू, अतुल आंधीवाल एडवोकेट, जितेंद्र स्वरूप शर्मा फौजी सहित काफी लोग शामिल हुए।