{"_id":"636969a627fc5b5fbf351633","slug":"five-thousand-people-lodged-objections-in-the-nagar-palika-parishad-hathras-area-hathras-news-ali304245370","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका परिषद हाथरस क्षेत्र में पांच हजार लोगों ने दर्ज कराई आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका परिषद हाथरस क्षेत्र में पांच हजार लोगों ने दर्ज कराई आपत्तियां
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
नगर निकाय निर्वाचन में मतदाता सूची में काफी अनियमितताएं सामने आई हैं। नगर पालिका परिषद परिसीमन क्षेत्र के करीब पांच हजार लोगों ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराई हैं। कई लोगों ने इलाके के सैकड़ों वोटों के मतदाता सूची से नाम गायब होने को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। इलाके के नामों के गायब होने की सूचना पर प्रशासन तत्काल संबंधित बीएलओ को भेजकर नामों को जोड़ने की प्रक्रिया को पूर्ण कराया है।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में प्रशासन की ओर से मतदाता पुनरीक्षण का कार्य किया गया। इस मतदाता पुनरीक्षण कार्य में नए मतदाताओं के नामों को शामिल किया गया। वहीं मतदाताओं के नामों के संशोधन की प्रक्रिया भी पूर्ण की गई।
इस मतदाता पुनरीक्षण कार्य के दौरान कई इलाकों के सैकड़ों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में से गायब होने को लेकर भी स्थानीय मतदाताओं ने आपत्तियां दर्ज कराई हैं। इन आपत्तियों के प्राप्त होने के साथ ही प्रशासन हरकत में आ गया। प्रशासन ने तत्काल इन इलाकों में संबंधित बीएलओ को भेजकर नाम जोड़ने की प्रक्रिया को शुरू कराया है। आठ नवंबर से आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।