फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Five thousand consumers in Sadabad faced a power outage for five hours due to a fault.

Hathras News: सादाबाद में फॉल्ट से दो हजार उपभोक्ताओं ने पांच घंटे झेला बिजली संकट

Wed, 16 Sep 2026 02:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 16 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Five thousand consumers in Sadabad faced a power outage for five hours due to a fault.
वीसीबी में हुए फॉल्ट को ठीक करते विद्युत कर्मी। स्रोत : विद्युत निगम - फोटो : Department
मरघट रोड स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर मंगलवार की सुबह कोल्ड फीडर की बीसीबी में लगे केबल बक्सा में तेज धमाके के साथ फॉल्ट हो गया। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। टाउन वन और कोल्ड फीडर से जुड़े करीब दो हजार उपभोक्ताओं को पांच घंटे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब आठ बजे कोल्ड फीडर की बीसीबी में लगा केबल बक्सा अचानक तेज धमाके के साथ खराब हो गया। धमाके के बाद विद्युत आपूर्ति तुरंत बंद हो गई, जिससे व्यापक असर पड़ा। फॉल्ट का सीधा असर टाउन वन और कोल्ड फीडर से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति पर पड़ा। सुबह के समय बिजली गुल होने से लोगों को दैनिक कार्यों में भारी दिक्कतें आईं। पानी भरने के लिए उन्हें हैंडपंपों पर पहुंचकर पानी भरना पड़ा।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के मौसम में विद्युत उपकरण भी शोपीस बने रहे। आटा चक्कियां भी खामोश पड़ी रहीं, जिससे लोगों को अनाज पीसने में परेशानी हुई। बिजली कर्मियों की टीम ने फॉल्ट की सूचना मिलते ही तुरंत मरम्मत का काम शुरू किया। उन्होंने लगातार काम करते हुए बीसीबी और केबल बक्से में आई खराबी को ठीक किया। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। एक्सईएन अमित कुमार ने बताया कि बीसीबी में फॉल्ट की वजह से आपूर्ति गुल रही थी। इसे दुरुस्त कराकर आपूर्ति को बहाल करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed