फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Five people, including an unborn child, caused chaos in Bisawar

अजन्मे बच्चे सहित पांच लोगों की मौत से बिसावर में मचा कोहराम

Sat, 19 Oct 2019 11:56 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
Five people, including an unborn child, caused chaos in Bisawar
अजन्मे बच्चे सहित पांच लोगों की मौत से बिसावर में कोहराम
विज्ञापन

शव आते ही मची चीख-पुकार, मृतकों के घरों पर जुटी रही हजारों लोगों की भीड़, गांव में कई घरों में नहीं जले चूल्हे
खंदौली में हादसे का शिकार हुए बिसावर के लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद (हाथरस)। सादाबाद थाना क्षेत्र के कस्बा बिसावर में लोग सोकर नींद से भी नहीं जागे थे कि पांच लोगों की मौत की खबर सुनकर उनमें शोक की लहर दौड़ गई। जिस किसी ने भी बिसावर के पांच लोगों की मौत होने की खबर सुनी, वह हक्का बक्का रह गया। बिसावर में पूरे दिन लोग शोक मग्र रहे। मृतकों के घरों पर हजारों की संख्या में लोग जुटे रहे। काफी लोग घटना स्थल पर भी पहुंच गए। शाम को जब सभी शव बिसावर में पहुंचे तो कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक, बिसावर निवासी बंटी पुत्र राजू अपनी पत्नी मंजू का प्रसव कराने के लिए मारूति 800 कार यूपी 81 एल 818 से आगरा के एक हॉस्पीटल में जा रहे थे , तभी शनिवार की सुबह तड़के तीन बजे खंदौली थाना क्षेत्र के गांव पीलीपोखर के पास आगरा हाथरस मार्ग पर आगे जा रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगा देने से कार ट्रक में घुस गई, जिससे यह दर्दनाक हादसा घटित हो गया। इस घटना में मंजू के पति बंटी, बंटी की मां 40 वर्षीय विद्या देवी, बंटी की मौसी मीरा देवी पत्नी रामनिवास, बंटी के ताऊ का बेटा अमित पुत्र सत्यप्रकाश की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा इतना अधिक भीषण था कि कार में आगे बैठे दोनों युवकों की गर्दन कटकर धड़् से अलग हो गई। इसके अलावा मंजू के पेट में पल रहा बच्चा भी गंभीर चोट लगने की वजह से जन्म लेने से पहले ही चल बसा। इस घटना से पूरे बिसावर में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के घर पर हजारो की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। बिसावर के बाजार में काफी दुकानें भी बंद रहीं। इस घटना से हर कोई स्तब्ध था। शाम को जब मृतकों के शव बिसावर में पहुंचे तो वहां कोहराम मच गया। हजारों की तादाद में जुटे लोगों की आंखों से आंसू बहने लगे। परिजनों की चीखपुकार से पूरा वातावरण गमगीन हो गया। देर शाम सभी मृतकों केे शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस घटना के बाद बिसावर में काफी घरों मेें चूल्हे तक नहीं जले। हर कोई इस घटना से काफी दुखी नजर आया। मृतकों के शव गांव में पहुंचने के दौरान काफी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed