{"_id":"5f284c818ebc3e63c232ac7b","slug":"five-more-got-positive-12-get-well-from-corona-hathras-news-ali2403115169","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, 12 हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, 12 हुए स्वस्थ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले में कोरोना के पांच और संक्रमित मिले हैं। वहीं 12 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज भी किया गया है। शहर के निकटवर्ती गांव गढ़ी तमना में एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी जैसे ही वहां मिली तो वहां खलबली मच गई। इनमें 55 वर्षीय एक महिला, 40 वर्ष व 24 वर्ष का एक युवक शामिल है।
वहीं सासनी के गांव बिजाहरी में भी 25 वर्षीय एक युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। उसे कोविड-1 अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जांच के दौरान हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बेरगांव निवासी एक युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उसे भी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वहीं राहत की बात यह भी है कि 12 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इन सभी को कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है।