{"_id":"6397720de710c8606d0dac7a","slug":"five-miscreants-arrested-for-stealing-from-a-bullion-trader-sadabad-news-ali3068028152","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सराफा कारोबारी के यहां चोरी करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सराफा कारोबारी के यहां चोरी करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
चोरी की घटना का खुलासा करतीं सीओ रुचि गुप्ता व कोतवाल आशीष कुमार सिंह। संवाद
- फोटो : SADABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
बिसावर में सराफा कारोबारी की दुकान से चोरी मामले में कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद अभियुक्तों को जेल भेजा गया। इस मामले में क्षेत्राधिकारी रुचि गुप्ता ने कोतवाली पर प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी है।
उल्लेखनीय है कि 10 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे चोर प्रवीण कुमार अग्रवाल पुत्र देवेंद्र कुमार अग्रवाल निवासी बिसावर की दुकान और तिजोरी के ताले तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए थे। 11 नवंबर को उन्होंने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को पुलिस ने एसओजी टीम की मदद से घटना का खुलासा किया।
इस मामले में पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी के आभूषण, बाइक तथा अन्य चोरियों से संबंधित सामान बरामद किया है। पूछताछ के दौरान शातिरों ने जिला मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में आधा दर्जन चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। इन चोरी की घटनाओं से संबंधित सामान भी पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन
सीओ रुचि गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों ने 10 नवंबर की रात बिसावर में सुनार की दुकान, 6 नवंबर को मथुरा में साड़ी की दुकान, 30 नवंबर को मथुरा में सुनार की दुकान, 27 नवंबर की रात मथुरा में मोबाइल की दुकान, 2 नवंबर को मथुरा से मोटर साइकिल चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस ने एसओजी टीम की मदद से सचिन कुमार पुत्र सत्य प्रकाश, हेमंत कुमार पुत्र छीतर सिंह, श्याम सुंदर पुत्र गंगाराम, बृजमोहन पुत्र खेमचंद, हरिंदर कुमार पुत्र छीतर सिंह निवासी अड्डा शाहपुर, महावन, मथुरा को गिरफ्तार किया है। जबकि फरार अन्ना पुत्र भोजराज निवासी बलरामपुर महावन मथुरा की तलाश जारी है। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न रिपोर्ट थानों में कई कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
ये सामान हुए बरामद
पुलिस ने शातिरों के कब्जे से एक सब्बल, 4 किलो 550 ग्राम की पायल बिछिया सफेद धातु के जेवरात, घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल हीरो पैशन, चार अवैध तमंचा 315 बोर, पांच जिंदा कारतूस 315 बोर, एक अवैध तमंचा 12 बोर, दो जिंदा कारतूस 12 बोर, घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस, 5 साड़ी, 12 मिनी स्पीकर, 10 चार्जर, 7 टीवी केबल, 24 ईयर फोन आदि सामान बरामद किया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक धीरज गौतम, सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक अभय शर्मा, उप निरीक्षक सुनील कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक नवीन कुमार, एसओजी के राकेश यादव, सचिन शर्मा, अरविंद कुमार, चेतन, कोतवाली पुलिस के धर्मेंद्र सिंह, आशीष कौशिक, अवधेश कुमार, धीरज कुमार, मनोज कुमार शामिल रहे।