{"_id":"69f901f2bb90efa6810faf76","slug":"five-injured-in-bike-car-collision-hathras-news-c-259-1-ssn1001-102858-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बाइक और कार की टक्कर में पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बाइक और कार की टक्कर में पांच लोग घायल
विज्ञापन
घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी से अलीगढ़ ले जाते परिजन। संवाद
- फोटो : Samvad
नानऊ रोड स्थित खिटौली पेट्रोल पंप के निकट सोमवार की शाम करीब पांच बजे कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार सुमित कुमार अपने 35 वर्षीय भाई नागेंद्र निवासी नगला रंजीता थाना अकराबाद के साथ बाइक से सासनी जा रहे थे, जैसे ही वह खिटौली पेट्रोल पंप के निकट पहुंचे, तभी सासनी से आ रही कार से उनकी भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवारों के साथ कार सवार 21 वर्षीय क्रांति कुमार, उसका 30 वर्षीय भाई विशाल निवासी कटेरा आलमपुर थाना विजयगढ़ और 16 वर्षीय निर्देश निवासी अलवर राजस्थान घायल हो गए।
घायलों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पहुंचाया गया। जहां से सुमित कुमार को जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर किया गया। क्रांति एवं विशाल को जिला अस्पताल भेजा गया। निर्देश का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। नागेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इस दुर्घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।