फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Five industrial areas will be developed, aircraft parts manufacturing companies will invest

Hathras News: पांच औद्योगिक क्षेत्र बनेंगे, एयरक्राफ्ट पार्ट्स बनाने वाली कंपनियां करेंगी निवेश

Wed, 03 Sep 2025 02:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Five industrial areas will be developed, aircraft parts manufacturing companies will invest
जिले में पांच नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। इनमें ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट यूपी-2026 के माध्यम से 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश आने की उम्मीद जताई जा रही है। 214 निवेशकों ने जिले में निवेश के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने में रुचि दिखाई है।
विज्ञापन



अब इन निवेशकों के लिए नये औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए जमीन की उपलब्धता देखी जा रही है। इनमें ऐसी कंपनियां भी हैं, जो एयरक्राफ्ट के पार्ट्स बनाती हैं। दिल्ली-एनसीआर और यमुना एक्सप्रेसवे से अच्छी कनेक्टिविटी भी अलीगढ़ को निवेशकों के लिए एक बेहतर विकल्प बनाती है। अलीगढ़ एयरपोर्ट और जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की निकटता भी निवेशकों को आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन

निवेशकों की संख्या को देखते हुए प्रशासन ने पांच नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की योजना बनाई है। इन क्षेत्रों के लिए जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उद्योग विभाग सर्वे कर रहा है। इसके अलावा औद्योगिक विकास के लिए एक लैंड बैंक बनाने पर भी विचार किया जा रहा है। इसके तहत अकराबाद और खैर जैसी तहसीलों में जीटी रोड से सटी सरकारी जमीनों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





यमुना एक्सप्रेसवे की तर्ज पर औद्योगिक क्लस्टर

निवेशकों को आसानी से जमीन उपलब्ध कराने और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए अलीगढ़-आगरा हाईवे पर यमुना एक्सप्रेसवे की तर्ज पर औद्योगिक क्लस्टर विकसित करने की भी योजना है। ये क्लस्टर निवेशकों को भूमि उपलब्ध कराने में मदद करेंगे और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देंगे।

-बयान--

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए निवेशकों ने रुझान दिखाया है। नये औद्योगिक क्षेत्रों को विकसित करने के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। सभी पहलुओं, जैसे रोड कनेक्टिविटी, संचार, लॉजिस्टिक आदि को देखते हुए इन औद्योगिक क्षेत्रों को विकसित किया जाएगा।
-वीरेंद्र कुमार, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed