फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Five including three children died in Hathras road accident

Hathras Road Accident: तीन बच्चों समेत पांच की मौत, तेज रफ्तार कार मोड़ पर हुई बेकाबू, सात फीट हवा में उछली

Sat, 02 Nov 2024 01:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 02 Nov 2024 01:22 PM IST
सार

गाड़ी आगरा के हार्डवेयर कारोबारी अनुज अग्रवाल चला रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। धमाके की आवाज सुनकर हाईवे से गुजर रहे वाहन सवार लोग रुक गए और घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने बमुश्किल घायलों और मृतकों को गाड़ी से निकाला।

विज्ञापन
Five including three children died in Hathras road accident
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर तेज रफ्तार पर दौड़ रही कार पर चालक नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर से टकराने के बाद कार करीब सात फीट हवा में उछली और फिर पेड़ से टकराने के बाद 15 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के तीन बच्चों और दो महिलाओं की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

विज्ञापन


दोनों भाई परिवार के साथ 1 नवंबर सुबह अपनी कार से बेलौन वाली देवी के दर्शन करने और गंगा स्नान करने गए थे। हादसे के वक्त आगरा लौट रहे थे। गाड़ी हार्डवेयर कारोबारी अनुज अग्रवाल चला रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। धमाके की आवाज सुनकर हाईवे से गुजर रहे वाहन सवार लोग रुक गए और घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने बमुश्किल घायलों और मृतकों को गाड़ी से निकाला। सूचना पर कोतवाली चंदपा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद आगरा भिजवा दिया है।
विज्ञापन


हादसे में सोनम (40) पत्नी अनुज अग्रवाल, इनके बेटे मिताई (5), रुबी (37) पत्नी सौरभ अग्रवाल, बेटे चेतन (10) की मौत मौके पर हो गई। अनुज अग्रवाल (38), बेटी हांती (12), सौरभ अग्रवाल (38) और इनका बेटा गौरांग (9) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन्हें उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल लाया गया। वहां से गंभीर रूप से घायल सौरभ और गौरांग को उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में उपचार के दौरान गौरांग की भी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां की ममता से महरूम हो गए बच्चे

इस हादसे ने दो परिवारों को मां की ममता से महरूम कर दिया। हादसे में अनुज अग्रवाल की पत्नी सोनम व सौरभ अग्रवाल की पत्नी रुबी की मौत हो गई है। दोनों के बच्चों को अब मां की ममता नहीं मिल पाएगी। सोनम की बेटी हांती और रूबी के बेटे गौरांग को अब मां का प्यार कभी नहीं मिल पाएगा।

चालक की लापरवाही व ध्यान भंग होना बना कारण
आगरा रोड पर चंदपा के निकट केवल गढ़ी पर हुए हदसे को लेकर सम्भागीय परिवहन विभाग की ओर से अपनी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। इसमें उन्होंने चालक की लापरवाही व ध्यान भंग होना हादसे का कारण बताया है।

एआरटीओ लक्ष्मण प्रसाद के निर्देश पर पीटीओ राम बाबू की टीम मौके पर निरीक्षण के लिए पहुंची। उन्होंने बताया कि यहां सड़क पर मोड़ होने के कारण इसे ब्लैक स्पॉट में शामिल किया हुआ है, लेकिन इस घटना में किसी जानवर के सामने आने, किसी वाहन को बचाने के चलते हादसा होने आदि का कारण समाने नहीं आया है। यह हादसा चालक की लापरवाही व ध्यान भंग होने के कारण हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed