{"_id":"649d73fc036ab2d8510e0e57","slug":"five-caught-with-stolen-bike-pistol-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गश्त के दौरान पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, चोरी की बाइक, तमंचा सहित पांच पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गश्त के दौरान पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, चोरी की बाइक, तमंचा सहित पांच पकड़े
Thu, 29 Jun 2023 05:37 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 29 Jun 2023 05:37 PM IST
सार
मथुरा रोड पर गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के चलते पांच शातिरों को गिरफ्तार किया। उनसे पुलिस ने एक तमंचा 315 बोर, दो कारतूस 315 जिंदा, चोरी की दो मोटरसाइकिल और दो चाकू बरामद किए है।
विज्ञापन
गिरफ्तार पांच शातिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के सादाबाद में गश्त के दौरान अपराध नियंत्रण की दृष्टि से कोतवाली पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। मथुरा रोड नौगांव रजवाह के निकट से पुलिस ने पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की बाइक, तमंचा, कारतूस आदि बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले भर में अपराध नियंत्रण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को मथुरा रोड पर गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के चलते पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सुमित उर्फ नैहना पुत्र खेमचंद निवासी बागपुर सहपऊ, लोकेश पुत्र दयाराम निवासी मन्स्या कला, कबीर कुरेशी पुत्र इकराम निवासी डाकखाना गली सादाबाद, अंकुल पुत्र सुरेश चंद्र निवासी समदपुर, अरमान पुत्र कल्लू शाह निवासी सुभाष गली निकट एयरटेल टावर के पास से पुलिस ने एक तमंचा 315 बोर, दो कारतूस 315 जिंदा, चोरी की दो मोटरसाइकिल और दो चाकू बरामद किए है।
विज्ञापन
शातिर लोकेश के खिलाफ पांच, अन्य चारों शातिरों के खिलाफ एक -एक आपराधिक मामला दर्ज है। शातिरों को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक लोकेश सिंह, अपराध निरीक्षक गोविंद सिंह, उप निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल जगवीर सिंह, आशीष कौशिक, धर्मेंद्र कुमार, धर्मवीर सिंह, महेश कुमार, भारत मलिक शामिल रहे।
विज्ञापन