फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   five alleged arrest in murder case

युवक को गोली मारने के मामले में छह पर मुकदमा दर्ज, पांच हिरासत में लिए

Mon, 06 Apr 2020 10:03 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
five alleged arrest in murder case
कोतवाली हाथरस जक्शन पुलिस हिरासत में गोली कांड के आरोपी। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला सक्कन में 100 गज जमीन पर स्वामित्व को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। यहां पर जमकर मारपीट व लाठी डंडे चले। इसी दौरान चली गोली से हाल ही में पेरोल पर जेल से आए युवक को गोली लग गई। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल को जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर किया गया है। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि विवाद का कारण एक महिला की कोरोना को लेकर जांच की बात भी बताई जा रही है।
कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव नगला सक्कन निवासी शान मोहम्मद पुत्र गनी मोहम्मद 308 के मुकदमे में जेल में था। 31 मार्च को वह पेरोल पर जेल से रिहा होकर अपने घर आया है। गांव में 100 गज जमीन को लेकर एक पक्ष से शान मोहम्मद के परिजनों का विवाद चल रहा है। यही विवाद सोमवार की देर रात को अचानक से बढ़ गया और एक ही समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। इसके बाद उनमें जमकर लाठी डंडे चले। यहां पर एक पक्ष ने गोली चला दी, गोली शान मोहम्मद के लगी। जिससे वह मौके पर ही गिर गया, इसके बाद आरोपियों में हड़कंप मच गया। घायल को उसके परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद गांव पहुंची इलाका पुलिस ने मामले की जानकारी ली। देर रात तक पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इस मामले में इरफान पुत्र फईयाज ने 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिनमें आस मोहम्मद, मुन्ना खां, जवाब, यूसुफ पुत्र काले खां, शाहरुख खान पुत्र मुन्ने खां, फयीयाजुद्दीन पुत्र काले खां का नाम शामिल है।ं पुलिस को आस मोहम्मद की तलाश है, बाकी के नामजद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। एसएचओ विनोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में 100 गज जमीन पर स्वामित्व को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। इसी विवाद में शान मोहम्मद जेल में बंद था। वह 31 मार्च को ही पैरोल पर जेल से घर आया है। रविवार रात को भी इसी पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें गोली लगने से शाम मोहम्मद घायल हो गया है। उसका उपचार अलीगढ़ में चल रहा है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पांच को गिरफ्तार कर लिया है। एक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed