फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fitness data of school vehicles

Hathras News: स्कूलों को पोर्टल पर रखना होगा वाहनों की फिटनेस का डेटा, 15 अप्रैल तक देना होगा ब्योरा

Sun, 05 Apr 2026 01:15 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 05 Apr 2026 01:15 PM IST
सार

बीएसए को हाथरस जिले के सभी 2364 स्कूलों से यह जानकारी जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है कि किन स्कूलों में वाहनों से बच्चों का आवागमन हो रहा है। 15 अप्रैल तक सभी स्कूलों को पोर्टल पर ऑनबोर्ड कर वाहनों की संख्या, उनकी फिटनेस और स्थिति से जुड़ी जानकारी अपलोड करनी होगी।
 

विज्ञापन
Fitness data of school vehicles
ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

स्कूली वाहनों से हुए हादसों के बाद हाथरस संभागीय परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। अब स्कूलों को अपने वाहनों की फिटनेस का पूरा डेटा यूपी इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मानिटरिंग पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है। एक से 15 अप्रैल तक सभी स्कूलों को पोर्टल पर ऑनबोर्ड कर वाहनों की संख्या, उनकी फिटनेस और स्थिति से जुड़ी जानकारी अपलोड करनी होगी।

विज्ञापन


परिवहन विभाग की टीमें लगातार स्कूलों में जाकर वाहनों की जांच कर रही हैं। साथ ही स्कूलों को पोर्टल पर ऑनबोर्ड कराने की प्रक्रिया भी मौके पर ही पूरी कराई जा रही है, ताकि किसी तरह की लापरवाही न हो। स्कूली वाहनों की सुरक्षा को लेकर उठाया गया यह कदम बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब लापरवाही बरतने वाले स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई की संभावना भी जताई जा रही है।

विज्ञापन

शासन के निर्देशानुसार पोर्टल पर तेजी से वाहनों को अपलोड कराए जाने का काम हो रहा है। सड़क पर भी चेकिंग की जा रही है। अनफिट वाहनों को सड़कों पर संचालित नहीं होने दिया जा रहा। - लक्ष्मण प्रसाद, एआरटीओ, हाथरस।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए को भी सौंपी गई जिम्मेदारी
बेसिक शिक्षा अधिकारी बीएसए को हाथरस जिले के सभी 2364 स्कूलों से यह जानकारी जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है कि किन स्कूलों में वाहनों से बच्चों का आवागमन हो रहा है। इससे सभी वाहनों को निगरानी दायरे में लाया जा सकेगा।

यह है अब तक की प्रगति

  • जिले में बेसिक के कुल स्कूल : 2364
  • कुल वाहन संचालित करने वाले स्कूल : 205
  • कुल स्कूली वाहन : 582
  • अब तक ऑनबोर्ड स्कूल : 65
  • पोर्टल पर दर्ज स्कूली वाहन : 221
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed