फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   First younger one, on third day elder brother gave up his life

पहले छोटे, तीसरे दिन बड़े भाई ने दी जान: पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप, उपनिरीक्षक निलंबित, एसओ लाइन हाजिर

Mon, 24 Jun 2024 10:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 24 Jun 2024 10:30 PM IST
सार

परिजनों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। पुलिस अधीक्षक ने विवेचनाधिकारी रहे उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया है, जबकि सादाबाद के थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है।

विज्ञापन
First younger one, on third day elder brother gave up his life
पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना बरहन क्षेत्र के गांव रुपधनू में 43 वर्षीय संजय के फंदे पर झूलकर जान देने महज 72 घंटे के अंदर ही उसके भाई प्रमोद ने भी उसी पेड़ पर फंदे पर झूलकर जान दे दी है। संजय के परिजनों ने पुलिस पर उसके उत्पीड़न का आरोप लगाया था। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में विवेचनाधिकारी रहे उपनिरीक्षक हरिओम अग्निहोत्री को निलंबित कर दिया है, जबकि सादाबाद के थाना प्रभारी मुकेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

एसपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि मामले में बयान दर्ज कराने के लिए प्रमोद को बुलाया गया था। उसने तबीयत सही न होने की बात कही थी। कुछ देर बाद ही यह जानकारी मिली कि उसने भी फंदे पर लटककर जान दे दी है। मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक कर रहे हैं। गौरतलब है कि प्रमोद के भाई संजय की मौत के बाद परिजनों ने कोतवाली सादाबाद पुलिस पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का कहना था कि सादाबाद पुलिस ने संजय को एक किशोर को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में उठाया था। परिजनों का कहना था कि पुलिस ने प्रमोद व संजय के पुत्र को भी पूछताछ के लिए उठाया था। मामले की जांच ठीक तरीके से शुरू भी नहीं हो पाई कि प्रमोद की मौत ने पुलिस की मुश्किल बढ़ा दी है।

दरअसल, सादाबाद क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में 25 मई को तहरीर दी थी। तहरीर में लक्ष्मण एवं उसकी बहन प्रीती पत्नी दिनेश सिंह निवासी सादाबाद पर अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। इस सिलसिले में आगरा जनपद के थाना बरहन क्षेत्र के गांव रूपधनू निवासी संजय व संजय के भाई प्रमोद व संजय के पुत्र को पुलिस ने हिरासत में लिया था। मृतक संजय नामजद आरोपी लक्ष्मण का रिश्ते में जीजा लगता था। उसे सादाबाद पुलिस ने 10 जून को पूछताछ के लिए उठाया। 11 जून को संजय का शांति व्यवस्था भंग में चालान कर दिया गया। एसडीएम सादाबाद के न्यायालय ने संजय को जमानत पर छोड़ दिया । 22 जून की सुबह उसका शव गांव के पास ही पेड़ पर लटका मिला। 

प्रमोद ने भी कही थी जान देने की बात
प्रमोद के भाई संजय के फंदे पर झूलकर जान देने के बाद पहुंचे एएसपी अशोक कुमार व सीओ रामप्रवेश राय के समक्ष प्रमोद ने खुलकर कहा था कि पुलिस ने उनका इतना उत्पीड़न किया था कि वह तो खुद भी संजय के साथ लटककर जान देने जा रहा था, लेकिन जा नहीं पाया। पुलिस ने उस समय प्रमोद की बातों को गंभीरता से नहीं लिया। प्रमोद की मौत के बाद उसकी कही गई बातों का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed