{"_id":"676ad674ab86ce2df20c56ec","slug":"first-day-of-hathras-sp-chiranjeev-nath-sinha-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: नए एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा, थाने का निरीक्षण, शहर का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: नए एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा, थाने का निरीक्षण, शहर का भ्रमण
Tue, 24 Dec 2024 09:12 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 24 Dec 2024 09:12 PM IST
सार
एसपी चिरंजीव नाथ ने अधिकारियों व थाना प्रभारी के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद शहर में भ्रमण कर क्षेत्रीय लोगों से वार्ता की।
विज्ञापन
कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हाथरस एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के नवागंतुक पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा महिला थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, थाना परिसर का भ्रमण किया गया तथा सम्बन्धित को समुचित साफ-सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया । थाने के महिला हेल्प डैस्क, ड्यूटी रजिस्टर व अपराध रजिस्टर का अवलोकन किया गया तथा रजिस्टरों को अध्याविधिक करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।
विज्ञापन
नवागत एसपी ने की समीक्षा बैठक, शहर में किया भ्रमण
नवागत एसपी चिरंजीव नाथ ने अधिकारियों व थाना प्रभारी के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद शहर में भ्रमण कर क्षेत्रीय लोगों से वार्ता की। बैठक में क्षेत्राधिकारी नगर योगेंद्र कृष्ण नारायण, क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ श्यामवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी सादाबाद हिमांशू माथुर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकुमार बाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन