फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Firing on the villagers of stealing its progeny miscreants

गोवंश चुराते बदमाशों ने की ग्रामीणों पर फायरिंग

Tue, 13 Dec 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Tue, 13 Dec 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Firing on the villagers of stealing its progeny miscreants
डकैती, लूट, चोरी - फोटो : डेमो फोटो
सिकंदराराऊ में मवेशी चोरों से पुलिस मुठभेड़ के मामले की स्याही सूखी भी नहीं थी कि मंगलवार की देर रात मवेशी चोरों ने शहर से सटे लहरा रोड पर गोवंश चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश दो गायों को ही मेटाडोर में लाद पाए थे और तीसरी गाय को लादने की कोशिश कर रहे थे, तभी स्थानीय लोगों की नजर उन पर पड़ गई। लोगों ने बदमाशों पर पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन


खुद को घिरते देखकर बदमाशों ने वहां फायरिंग कर दी और दो गायों को मेटाडोर में लादकर बाईपास के रास्ते भाग गए। सूचना पर एसपी समेत आला पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। देर रात तक बदमाशों की तलाश में आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर कांबिंग कराई जा रही थी, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं था।
विज्ञापन


लहरा रोड पर इंदिरापुरम कॉलोनी के पास रात के समय गोवंश का डेरा रहता है। बताते हैं कि यहां विचरण करने वाली गाय और बछड़े लावारिस हैं। मंगलवार की देर रात कुछ बदमाश एक मेटाडोर लेकर यहां पहुंचे। मेटाडोर को दीवार के सहारे खड़ी करके उन्होंने एक-एक करके दो मवेशियों को उसमें लाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों की संख्या करीब पांच से छह बताई जा रही है। बताते हैं कि बदमाश इन गोवंश को खिला-पिलाकर मेटाडोर तक ला रहे थे। तीसरी गाय को लेकर वह जैसे ही मेटाडोर के करीब पहुंचे, तभी स्थानीय लोगों की नजर उन पर पड़ गई। लोगों को माजरा समझने में देर नहीं लगी।

उन्होंने तुरंत शोर-शराबा मचाते हुए बदमाशों की तरफ ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए, जिससे बदमाशों के पांव उखड़ गए और वह मेटाडोर को दोनों गोवंश समेत बाईपास की तरफ भगा ले गए। मामले की सूचना सबसे पहले एसपी आवास पर पहुंची।


चूंकि 24 घंटे पहले ही सिकंदराराऊ में पशु तस्करों ने मुठभेड़ में पुलिस कर्मियों को घायल कर दिया था, इसलिए एसपी दिलीप कुमार ने तुरंत सभी थानों को वायरलेस से इत्तला कराई और खुद भी मौके पर पहुंच गए। कोतवाली हाथरस गेट के इंस्पेक्टर रजनेश तिवारी भी फोर्स के साथ वहां पहुंच गए। देर रात तक बदमाशों की तलाश जारी थी।

बदमाशों की तलाश में कांबिंग चल रही है। उम्मीद है कि जल्द ही उनका पता लग जाएगा। इस तरह की वारदातों को रोकने के लिए ठोस योजना बनाई जाएगी। 
- दिलीप कुमार, एसपी हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed