Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   firing on canteen operator

Hathras: दिनदहाड़े कैंटीन पर फायरिंग, सामान खरीद रहे ग्राहक के कंधे से गोली हुई पार,अलीगढ़ मेडिकल को रेफर

Mon, 15 Dec 2025 10:55 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 15 Dec 2025 10:55 AM IST
सार

शराब की दुकान के पास कैंटीन है। बोलेरो और स्विफ्ट कार व कुछ बाइकों पर पंद्रह से बीस लोग कैंटीन पर पहुंचे। वाहन से उतरते ही दुकान की ओर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। कैंटीन संचालक ने काउंटर के पीछे छिपकर जान बचाई। गोलियां खत्म होने पर हमलावर वहां से भाग गए।

विज्ञापन
firing on canteen operator
हमले के बारे में जानकारी करते सीओ सिकन्द्राराऊ व गोली लगने से घायल ग्राहक - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस जंक्शन के गांव महौ में शराब की दुकान के पास कैंटीन संचालित करने वाले युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस हमले में सामान खरीद रहे एक युवक के कंधे से गोली पार हो गई, जबकि दूसरा युवक छर्रा लगने से घायल हुआ। हमले में कैंटीन संचालक ने काउंटर के पीछे छिपकर जान बचाई। गोलियां खत्म होने पर हमलावर वहां से भाग गए। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


गांव बघराया के रहने वाले मोहित इस कैंटीन को चलाते हैं। गांव महौ के बाहर के स्थित शराब के ठेके के बगल में उनकी कैंटीन है। यहां पर देसी शराब, अंग्रेजी शराब और बियर की दुकानें आसपास हैं। यहां मोहित के अलावा उनके भाई सुरेंद्र व दुष्यंत भी बैठते हैं। घटना 14 दिसंबर शाम चार बजे की है। मोहित व दुष्यंत कैंटीन पर थे, तभी बोलेरो और स्विफ्ट कार व कुछ बाइकों पर पंद्रह से बीस लोग पहुंचे। वाहन से उतरते ही दुकान की ओर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। दोनों युवकों ने काउंटर के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। वहां मौजूद लोगों के अनुसार 10 से 12 राउंड फायरिंग हुई। कई लोगों के हाथ में हथियार थे। 
विज्ञापन


दुकान पर सामान ले रहा अमित (22) निवासी मोहब्बतपुरा के पीछे से दाहिने कंधे में गोली लगी और पार हो गई। उसके साथ मौजूद भोला के छर्रा लगा। दोनों युवक वहीं गिर गए। बताते हैं कि गोलियां खत्म होने पर हमलावर जिस तेजी से आए थे, उसी रफ्तार से भाग निकले। बताते हैं कि कुछ दिनों पहले हुए झगड़े को लेकर यह हमला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताबड़तोड़ चली गोलियों से वहां अफरा-तफरी मच गई। गोलियां चलने पर शराब के ठेके व कैंटीन पर मौजूद लोगों ने दौड़ लगा दी थी। घायल अमित को मोहित व उनके साथ के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से अमित को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। इधर सीओ सिकंदराराऊ जेएन अस्थाना व कोतवाली हाथरस जंक्शन एसओ ललित शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन में पुलिस को कारतूस के खाली खोल भी मिले। वहां मौजूद लोगों से भी घटना की जानकारी की गई।

कैंटीन संचालक पर हमले की बात सामने आई है, जिसमें एक युवक को गोली लगी है। पुलिस छानबीन में जुटी है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पुराने झगड़े के कारण यह हमला हुआ है।-जेएन अस्थाना, सीओ सिकंदराराऊ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed