फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Firing in dispute over possession of land, two injured

Hathras News: भूखंड पर कब्जे के विवाद में फायरिंग, दो जख्मी

Sun, 13 Oct 2024 04:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 13 Oct 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Firing in dispute over possession of land, two injured
अलीगढ़ रोड पर गांव सराय को जाने वाले सर्विस रोड स्थित भूखंड पर कब्जे के विवाद में शनिवार की शाम करीब पांच बजे दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग की। करीब 15 मिनट तक चली फायरिंग में एक पक्ष के दो लोग छर्रे लगने से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 15 से ज्यादा फायर किए गए।
विज्ञापन

खबर लिखे जाने तक दोनों पक्ष अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी कर रहे थे। छर्रा लगने से घायल दोनों लोगों को हाथरस रेफर किया गया है। विवाद की शुरुआत एक बेचे गए प्लॉट को लेकर हुई। शनिवार को एक पक्ष प्लाॅट पर कब्जा लेने पहुंच गया और उसे जुतवाने लगा। दूसरा पक्ष एक दिन पहले ही इस प्लॉट को जोतकर फसल की बुवाई कर चुका था। शनिवार को प्लाट बेचने वाले पक्ष ने दूसरे पक्ष से इस जमीन की जुताई को लेकर आपत्ति की।
विज्ञापन

इसे लेकर पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ, फिर फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग से जीटी रोड पर भगदड़ मच गई। वाहनों का आवागमन भी रुक गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी श्याम सिंह का कहना है कि फिलहाल मामले की छानबीन चल रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। एक पक्ष के रवेश और रामअवतार को छर्रे लगे हैं। इन लोगों ने ही प्लॉट को बेचा था। तीन माह पूर्व भी इस भूखंड को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों के लोग गांव सराय के निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed