{"_id":"6ad145fc1f9cf0a5bd073d3e","slug":"firecrackers-worth-12-lakh-seized-in-raid-on-warehouse-hathras-news-c-259-1-ssn1001-103348-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गोदाम पर छापा मारकर 12 लाख के पटाखे पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गोदाम पर छापा मारकर 12 लाख के पटाखे पकड़े
Fri, 16 Oct 2026 03:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 16 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
पटाखे के गोदाम पर छापा मारती पुलिस। स्रोत : पुलिस
- फोटो : Police
कोतवाली पुलिस ने बुधवार की देर रात आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित राधिका ढाबा के निकट एक गोदाम पर छापा मारा। पुलिस ने यहां से 232 कार्टन और तीन प्लास्टिक की बोरियों में रखें विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद किए हैं। इनकी कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने पुलिस बल के साथ राधिका ढाबा के निकट गोदाम के पास पहुंचकर छानबीन की, तो वहां निजी गोदाम में पटाखों से भरे कार्टन और बोरियां रखी मिलीं। इन सभी को सील कर दिया गया और मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया गया।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी रोहित शर्मा ने पटाखों के भंडारण के संबंध में पुलिस को अपना लाइसेंस दिखाया। लाइसेंस पर 1500 किलोग्राम क्षमता की अनुमति थी। इसकी वैद्यता 24 अगस्त 2028 तक बताई गई, जबकि लाइसेंस में भंडारण का स्वीकृत स्थान आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगला भंभू जाट अंकित है।
विज्ञापन
इसके विपरीत पटाखों का स्टॉक अर्जुन सिंह के गोदाम में रखा मिला। मौके पर अग्निशमन उपकरण उपलब्ध नहीं मिले और भंडारण की मात्रा निर्धारित क्षमता से अधिक मिली। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम अर्जुन सिंह निवासी रूहल और रोहित शर्मा निवासी द्वारिकापुर बताए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा 1884 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।