{"_id":"604520618ebc3ec79e7bb37f","slug":"fire-in-plastic-factory-sikandhra-rahu-news-ali2580637192","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक फैक्टरी में आग से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक फैक्टरी में आग से लाखों का नुकसान
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद सीओ सुरेन्द्र सिंह।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
अलीगढ़ जीटी रोड पर कान्हा फार्म हाउस और रिसोर्ट के निकट बैटरी रखने की प्लास्टिक की प्लेट बनाने वाली फैक्टरी में शनिवार की रात करीब डेढ़ बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर लोग दहशत में आ गए। अग्निकांड से फैक्टरी में लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
आग की तपिश इतनी तेज थी कि पेट्रोल पंप पर खड़े वाहन भी वहां से भागने लगे। सूचना पर सीओ सुरेंद्र सिंह, एसडीएम अंजलि गंगवार, तहसीलदार टीपी सिंह और कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय दमकल की गाड़ी जब आग बुझाने में सफल नहीं हुई तो अलीगढ़ और हाथरस से भी दमकल बुलानी पड़ीं। चार घंटे बाद सुबह चार बजे के लगभग आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक फैक्टरी में रखा पूरा सामान, मशीन, डाई और प्लास्टिक दाना जलकर राख हो गया।
जीटी रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के ठीक पीछे और कान्हा फार्म हाउस के पास विष्णु वार्ष्णेय कल्लन की बैटरी रखने वाली प्लास्टिक की प्लेट बनाने की फैक्टरी है। यहां ेसे बड़े पैमाने पर प्लेट बनाकर बाहर भेजी जाती हैं। शनिवार की रात को जब कामगार दंपती फैक्टरी के अंदर सोये हुए थे। तभी वहां शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। अंदर सोये दंपती को भी तपिश महसूस होने पर आग लगने का पता लगा। दोनों ने तत्काल बाहर भाग कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
एक दो दिन पूर्व ही फैक्टरी में काफी तादाद में प्लास्टिक दाना आया था। वो भी आग की चपेट में आ गया। फैक्टरी से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। शोर मचाने पर आसपास के काफी लोग एकत्रित हो गए। इधर, दमकल की गाड़ियां और पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। फैक्टरी के सभी सबमर्सिबल चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग पर काबू पाने में सफलता नहीं मिली।
फैक्ट्री की दीवारें न फटने लगें, इसलिए दीवार को गिराने के लिए नगर पालिका से जेसीबी भी बुला ली गई। नजदीक के पेट्रोल पंप तक आग पहुंचने का खतरा लगने लगा। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर तो काबू पा लिया गया, लेकिन फैक्टरी के अंदर सबकुछ जलकर राख हो गया। आग से फैक्टरी का भवन चटककर खराब हो गया। समाचार लिखे जाने तक फैक्टरी से धुआं निकल रहा था।