{"_id":"6494943ae5a761d4ba0fa2fb","slug":"fire-damage-in-tire-shop-sadabad-news-c-58-1-sali1023-393-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: टायर की दुकान में लगी आग से नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: टायर की दुकान में लगी आग से नुकसान
Fri, 23 Jun 2023 12:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
मथुरा अड्डा स्थित टायर की दुकान में बुधवार की रात को आग लग गई। आग से दुकान में काफी नुकसान हुआ है।
ताहिर अली पुत्र नासिर अली खान निवासी मोहल्ला मिर्जापाड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि आगरा बाईपास पर भारतीय स्टेट बैंक की कृषि विकास शाखा के सामने उनकी सुपर टायर्स के नाम से दुकान है। 21 जून को साप्ताहिक बंदी के चलते दुकान बंद थी। रात करीब नौ बजे उसे टिंचू अब्बासी द्वारा दुकान से धुआं निकलने की सूचना दी गई थी।
वह तुरंत मौके पर पहुंचा तो दुकान में रखे ट्यूब और टायर जल रहे थे। स्थानीय लोग और फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाई गई। इससे उसे काफी नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। ताहिर अली ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। संवाद