फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fire broke out in transformer, causing panic

Hathras News: अचानक बीच बाजार ट्रांसफाॅर्मर में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बाधित रही बिजली आपूर्ति

Tue, 08 Jul 2025 10:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 08 Jul 2025 10:07 PM IST
सार

हाथरस के रामलीला मैदान में लगे ट्रांसफाॅर्मर में अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर करीब 30 मिनट में आग पर नियंत्रण कर लिया।

विज्ञापन
Fire broke out in transformer, causing panic
रामलीला मैदान में लगे ट्रांसफाॅर्मर की आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस शहर के बीचोबीच रामलीला मैदान में 8 जुलाई की शाम करीब चार बजे ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। आग लगने से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों ने पहले खुद आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता न मिलने पर अग्निशमन विभाग की दमकल को बुलाया गया।

विज्ञापन

 
8 जुलाई की शाम करीब चार बजे रामलीला मैदान में लगे अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर में अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दुकानदारों को यह डर सताता रहा कि कहीं आग और ज्यादा विकराल रूप धारण न कर ले। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर करीब 30 मिनट में आग पर नियंत्रण कर लिया।
विज्ञापन


ट्रांसफाॅर्मर जलने से रामलीला मैदान, बैनीगंज, घंटाघर, बागला मार्ग और पंजाबी मार्केट की बिजली बाधित हो गई। शाम के समय दुकानदारों को इन्वर्टर आदि से काम चलाना पड़ा। इसका असर उनके व्यापार पर भी पड़ा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला मैदान में ट्रांसफाॅर्मर में खराबी आने की सूचना मिली थी। इसे सही कराया जा रहा है। गिजरौली शहरी फीडर पर मरम्मत कार्य किया गया। इसके चलते करीब तीन घंटे आपूर्ति बाधित रही। पूर्व सूचना के अनुसार आपूर्ति दो बजे बहाल कर दी गई।-संदीप कुमार, अधिशासी अभियंता शहर, हाथरस।


गिजरौली उपकेंद्र से बाधित रही बिजली  
33 केवी गिजरौली विद्युत उपकेंद्र की वीसीबी पर मंगलवार की सुबह मरम्मत का कार्य किया गया। इस कारण सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक इससे जुड़े कई मोहल्लों की आपूर्ति बाधित रही। जिन इलाकों की बिजली ठप रही, उनमें चामड़ गेट, मेंडू गेट, नयागंज, सब्जी मंडी, चक्की बाजार, गधा पाड़ा, सादाबाद गेट, चूना वाला डंडा, आवास-विकास, कलवारी रोड, गणेश सिटी, अहियापुर, आगरा रोड, नगला भोजा, नगला टीका, शिव काॅलोनी आदि की विद्युत आपूर्ति ठप रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed