{"_id":"645d3a735e48e3359f0d3114","slug":"fire-broke-out-in-dairy-hathras-news-c-2-1-ali1027-115319-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: डेयरी में आग लगने से मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा हाेने से बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: डेयरी में आग लगने से मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा हाेने से बचा
Fri, 12 May 2023 12:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Fri, 12 May 2023 12:26 AM IST
सार
गांव अजरोई में माधव डेयरी है। बृहस्पतिवार की शाम को बॉलर के पास चिंगारी के कारण आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की दमकल भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सासनी में डेयरी में लगी आग को बुझाते फायर ब्रिगेड कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा रोड पर गांव अजरोई में एक डेयरी में बृहस्पतिवार की शाम को आग लगने से खलबली मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दमकल ने आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
दरअसल, गांव अजरोई में माधव डेयरी है। बृहस्पतिवार की शाम को बॉलर के पास चिंगारी के कारण आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की दमकल भी मौके पर पहुंच गई। तहसील प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी भी पहुंच गए। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन