फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fire broke out in a warehouse where bike parts were painted, causing panic

Hathras News: बाइक पार्ट्स पेंट करने के गोदाम में लगी आग, खलबली

Fri, 04 Apr 2025 01:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 04 Apr 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a warehouse where bike parts were painted, causing panic
शहर के सादाबाद गेट पर लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। संवाद - फोटो : samvad
शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्र सादाबाद गेट के निकट स्थित बाइक पार्ट्स पेंट्स करने के गोदाम में बृहस्पतिवार की सुबह जलते कूड़े के ढेर से आग लाग गई। आग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने दीवार तोड़कर करीब एक घंटे में आग बुझाई। तब तक गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


सादाबाद गेट के निकट अंकित टालीवाल का गोदाम है। इस गोदाम में बाइक पार्ट्स पर पेंटिंग की जाती है। बृहस्पतिवार की सुबह गोदाम में आग लग गई। गोदाम से धुआं उठने लगा। लोगों ने पानी आदि की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम से आग की लपटें उठने लगीं। सूचना पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौकेे पर पहुंच गईं। राहत एवं बचाव कार्य के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को गोदाम की दीवार तोड़नी पड़ी। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


-

सिलिंडर में आग लगने की आशंका से रही दहशत

जिस गोदाम में आग लगी थी, उसमें एलपीजी सिलिंडर भी रखे हुए थे। लोगों को डर सताने लगा कि कहीं इन सिलिंडरों में भी आग न लग जाए। अगर ऐसा होता तो स्थिति और भयावह हो जाती। इससे जनहानि होने की भी आशंका बन सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
गैराज तक पहुंचती आग तो होता करोड़ों का नुकसान

जिस गोदाम में आग लगी थी, उसके आसपास गाड़ियों के गैराज भी हैं। इनमें कई गाड़ियां खड़ी रहती हैं। लोगों को यह चिंता सताती रही कि आग इन गोदामों तक न पहुंंच जाए। अगर ऐसा होता तो करोड़ों का नुकसान हो जाता। गनीमत रही कि आग इन गैराजों तक नहीं पहुंची।


-

शहर में जगह-जगह सुलगते रहते हैं कूड़े के ढेर

शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर सुलगते रहते हैं। घरों से निकलने वाले कूड़े को सड़क पर फेंक दिया जाता है और फिर आग लगा दी जाती है। अक्सर यह आग लगने का कारण बन जाते हैं।

-

आग लगने की सूचना पर टीम भेज दी गई थी। आग पर काबू पा लिया गया है। नुकसान का आकलन किया जाएगा।

- आरके वाजपेयी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed