फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fire broke out in a confectionery shop

Hathras: कन्फेक्शनरी की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान राख, आठ दिन पहले भी लगी थी किराना स्टोर में आग

Fri, 26 Apr 2024 08:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 26 Apr 2024 08:44 PM IST
सार

गांव बिसावर के पैठ बाजार में कन्फेक्शनरी की दुकान है। रात करीब आठ बजे दुकान बंद करके घर चले गए। अचानक रात साढ़े दस बजे उनकी दुकान से धुआं निकलने लगा। पास रहने वालों ने दुकानदार को सूचना दी। वह जब दुकान पर पहुंचे, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी।

विज्ञापन
Fire broke out in a confectionery shop
गांव बिसावर में कन्फेक्शनरी दुकान में लगी आग बुझाते लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सादाबाद के गांव बिसावर के पैठ बाजार में 25 अप्रैल रात करीब 10:30 पर शॉर्ट सर्किट से कन्फेक्शनरी की दुकान में आग लग गई। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक ने आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाई। ग्रामीणों ने गांव में अग्निशमन स्टेशन स्थापित करने की मांग उठाई है।

विज्ञापन


गांव बिसावर के पैठ बाजार में प्रशांत अग्रवाल की कन्फेक्शनरी की दुकान है। 25 अप्रैल रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद करके घर चले गए। अचानक रात साढ़े दस बजे उनकी दुकान से धुआं निकलने लगा। पास रहने वालों ने उन्हें उसकी सूचना दी। वह जब दुकान पर पहुंचे, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। पास के लोगों ने सबमर्सिबल चलाकर आग पर बाल्टियों से पानी डालना शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने आग को बुझा लिया। आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन

आग बुझाती दमकल
पीड़ित व्यापारी प्रशांत का कहना है कि आग लगने से करीब उनकी दुकान में करीब साढ़े तीन लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। व्यापारियों का कहना है कि बिसावर में आए-दिन दुकानों में आग लगने से लाखों का नुकसान होता है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां कभी मौके पर नहीं पहुंचती हैं, इसलिए सरकार को यहां पर एक अग्निशमन स्टेशन स्थापित कराना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ दिन पूर्व किराना स्टोर में लगी थी आग
करीब आठ दिन पूर्व कस्बा के व्यापारी बल्देव अग्रवाल के किराना स्टोर में भी आग लगी थी, जिससे उनका करीब सात से आठ लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया था। उस दिन भी अग्निशमन विभाग की गाड़ी आग बुझने के बाद पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed