{"_id":"6a0c95ec91ad5daa050c73ea","slug":"fire-breaks-out-in-house-two-dogs-burn-to-death-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: खाना बनाते समय गैस सिलिंडर से मकान में लगी आग, सामान जला, दो कुत्तों की जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: खाना बनाते समय गैस सिलिंडर से मकान में लगी आग, सामान जला, दो कुत्तों की जलकर मौत
Tue, 19 May 2026 10:25 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 19 May 2026 10:25 PM IST
सार
चंकी रसोई में कुछ बना रहे थे, तभी सिलिंडर ने आग पकड़ ली। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे वे हल्के झुलस गए। इसके बाद घबराहट में वे बाहर निकल आए। थोड़ी देर में ही आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
रत्नगर्भा कॉलोनी में मकान में लगी आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस के इगलास रोड स्थित रत्नगर्भा कॉलोनी में एक मकान में आग लगने से अफरातफरी मच गई। इस हादसे में दो पालतु कुत्तों की मौत हो गई, जबकि मकान मालिक बाल-बाल बचे। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। खाना बनाते समय गैस सिलिंडर से आग लगने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
हाथरस गेट क्षेत्र के रत्नगर्भा कॉलोनी के रहने वाले चंकी पांडेय शिक्षक हैं। 19 मई की शाम को वे घर पर अकेले थे तथा पत्नी टहलने निकल गई थीं। शाम लगभग साढ़े छह बजे चंकी रसोई में कुछ बना रहे थे, तभी सिलिंडर ने आग पकड़ ली। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे वे हल्के झुलस गए। इसके बाद घबराहट में वे बाहर निकल आए। थोड़ी देर में ही आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची दमकल ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
चंकी के अनुसार हादसे में उनके दो कुत्ते अंदर ही रह गए, जिनकी मौत हो गई। घर में हुए अग्रिकांड से दंपती का रो-रो कर बुरा हाल है। एफएसओ दीपक कुमार ने बताया कि सिलिंडर में आग लगने के कारण का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन