{"_id":"596d011a4f1c1b1e518b4639","slug":"fire-at-sbi-branch-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस में एसबीआई की शाखा में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस में एसबीआई की शाखा में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाड़पुर स्थित एसबीआई शाखा में सुबह करीब पौने नौ बजे सर्वर रूम में लगी आग से बैंक की लाखों की संपत्ति जल गई। आग से बैंक का सारा रिकॉर्ड, फर्नीचर, सभी कंप्यूटर, एसी आदि जलकर राख हो गए। हालांकि बैंक में रखी नकदी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी का पानी खत्म हो गया। दूसरी गाड़ी बुलाकर लगभग डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।
बैंक मैनेजर अमर सिंह सुबह करीब साढ़े आठ बजे बैंक पहुंचे तो उन्हें सर्वर रूम से धुअंा उठते दिखाई दिया। उन्होंने आग बुझाने के लिए अग्निशमन उपकरणों का इस्तेमाल किया, लेकिन इससे निकलने वाली कार्बन डाई ऑक्साइड गैस से उनका दम घुटने लगा और वह बैंक से बाहर निकल आए। इसके बाद उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड जब तक पहुंची तब तक आग ने भयंकर रूप ले लिया था। इस बीच आग बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड की गाड़ी का पानी जल्दी खत्म हो गया। इस पर दूसरी गाड़ी को बुलाया गया। दूसरी गाड़ी जब मौके पर पहुंची तब तक ज्यादातर सामान जल चुका था। आग से बैंक का सारा सामान, रजिस्टर, काउंटर, एसी, कंप्यूटर तो जल ही चुके थे।
बैंक में लगे एटीएम का बाहरी हिस्सा भी काफी हद तक जल गया था। हालांकि उसमें रखा 20 लाख रुपये का कैश सुरक्षित निकला। यही नहीं बैंक की सेफ में रखे लोन दस्तावेज और 10 लाख का कैश भी सुरक्षित था। इस कैश को पुलिस की मदद से हाथरस मेन ब्रांच भेज दिया गया है। बैंक मैनेजर अमर सिंह के मुताबिक बैंक को दोबारा शुरू होने में अभी काफी समय लग जाएगा।