{"_id":"5ed684f98ebc3e902a3e18d2","slug":"fir-registerd-in-hatespeech-on-social-medai-sikandhra-rahu-news-ali2351584161","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर धार्मिक भावना भड़काने वाली पोस्ट करने पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर धार्मिक भावना भड़काने वाली पोस्ट करने पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
नगर के मोहल्ला गौसगंज निवासी एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर धर्म विशेष के प्रति भड़काऊ टिप्पणी पोस्ट कर दी, जिससे दूसरे समुदाय के लोग गुस्से में आ गए। कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार ने धारा 295 ए के तहत दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि मोहल्ला गौसगंज निवासी युवक नितिन यादव पुत्र सुरेशचंद्र ने सोशल मीडिया पर एक धर्म के खिलाफ कई लाइन की अशोभनीय टिप्पणी पोस्ट कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की है। टिप्पणी से एक धर्म के लोगों में रोष व्याप्त हो गया है। कोतवाल प्रवेश राणा ने कहा है कि इस तरह की हरकत को किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।