फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   fir register in fight with delivery boy

दवाओं की होम डिलीवरी करने वाले से पुलिस द्वारा पिटाई मामले में हुए बयान दर्ज

Sat, 18 Apr 2020 11:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
fir register in fight with delivery boy
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर के कर्मचारी के साथ मारपीट के मामले में शनिवार तहसील मुख्यालय पर मजिस्ट्रेटी जांच के दौरान सभी पक्षों के बयान दर्ज किए गए। इस प्रकरण को लेकर कोतवाली पुलिस के भी बयान दर्ज किए गए। इस प्रकरण की जांच एसडीएम सदर कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि दवाओं की होम डिलीवरी करने वाले धीरज कुमार पुत्र हरीशंकर निवासी अशोका टाकीज सीयल खेड़ा की पुलिस द्वारा पिटाई की गई थी। इस मामले में दवा विक्रेताओं ने कोतवाली में तैनात एक दरोगा पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए मेडिकल स्टोर बंद भी रखे थे। हालांकि इस मामले की जांच के आश्वासन के बाद मेडिकल स्टोर खुले थे। अब इस मामले में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने उप जिला मजिस्ट्रेट रामजी मिश्र को इस प्रकरण की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए थे। इस क्रम में एसडीएम ने थाना कोतवाली पुलिस द्वारा की गई दवा डिलीवरी युवक की पिटाई के संबंध में मजिस्ट्रेटी जांच को लेकर 18 अप्रैल को व्यक्ति अथवा संस्था किसी प्रकार की तहरीर अथवा मौखिक साक्ष्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। इस क्रम में कई पक्षकारों के बयान दर्ज किए गए। साथ ही पुलिस के भी बयान दर्ज किए गए हैं। इस मामले पर सभी दवा कारोबारियों के साथ क्षेत्रीय लोगों की निगाहें भी लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed