{"_id":"578a741d4f1c1b027d140e00","slug":"fir-against-anm-and-asha","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएनएम, आशा पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएनएम, आशा पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा
ब्यूूूराे अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Sat, 16 Jul 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
इंजेक्शन
- फोटो : डेमो फोटो
हाथरस। एक महीने पहले ऊंटगाड़ी मोहल्ले के डेढ़ महीने के बच्चे चेतन उर्फ चिराग की मौत टीकाकरण के बाद हो गई थी। इस मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने बच्चे के पिता सोनपाल पुत्र लीलाधर की शिकायत पर आरोपी एएनएम मिथलेश और आशा नेम कुमारी के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सोनपाल ने अपने आरोप में कहा है कि 13 जून को दोपहर एक बजे बागला अस्पताल में आरोपियों ने बच्चे को टीका लगाया था। सोनपाल के मुताबिक वैक्सीन खुले में रखे थे और निर्धारित तापमान पर नहीं थे। इसे लेकर सोनपाल ने एएनएम और आशा से टीका लगाने के लिए मना भी किया। इस पर उन्होंने इसे सरकारी कार्यक्रम बताकर सरकारी आदेश के उल्लंघन पर कार्रवाई का डर दिखाया और लापरवाही से टीका लगा दिया। 13 जून को को टीका लगाए जाने के बाद से ही बच्चे का शरीर नीला पड़ता गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन 15 जून को उसकी मौत हो गई।
मालूम हो कि बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर अलीगढ़-हाथरस हाईवे जाम कर दिया था। काफी हंगामा हुआ था। सदर कोतवाली प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पूरे प्रकरण को अपनी जीडी में दर्ज किया था, लेकिन तब एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया।