{"_id":"68af75d2af80f3d0f7080f8b","slug":"finance-worker-dies-in-scooter-bike-collision-hathras-news-c-56-1-sali1016-136539-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: स्कूटी-बाइक की भिड़ंत में फाइनेंस कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: स्कूटी-बाइक की भिड़ंत में फाइनेंस कर्मी की मौत
Thu, 28 Aug 2025 02:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
मृतक गजेन्द्र सिंह उर्फ बंटू का फाइल फोटो।
- फोटो : Samvad
तालाब चौराहा स्थित ओवरब्रिज पर मंगलवार की रात करीब नौ बजे स्कूटी और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार गजेंद्र (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए रेफर किया गया है।
नवीपुर खुर्द निवासी सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर रोशनलाल के बेटे गजेंद्र उर्फ बंटू मथुरा में एचडीवी बैंक में फाइनेंस कर्मी के रूप में कार्य करते थे। मंगलवार की रात को वह मथुरा से लौटते हुए सासनी होते होकर अपने घर जा रहे थे। बाइक पर गजेंद्र और उनका दोस्त देवेश बैठे थे। तालाब चौराहा स्थित ओवरब्रिज पर आगरा की ओर से आती स्कूटी से बाइक की भिड़ंत हो गई।
हादसे में गजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने तत्काल तीनों को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल भिजवाया। यहां से बाइक सवार देवेश निवासी नवीपुर को उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं स्कूटी सवार जीतू पुत्र अशोक निवासी सादाबाद गेट को भी गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।