फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Finance Minister ! Take a controlling inflation

वित्त मंत्री जी! महंगाई पर लगाम लगाइए

Sat, 27 Feb 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 Feb 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। आम बजट की घड़ी जैसे-जैसे करीब आ रही है, आम लोगों की उम्मीदें भी परवान चढ़ रही हैं। खासकर ‘किचिन क्वींस’ को वित्त मंत्री से कुछ ज्यादा ही उम्मीदें हैं। वह चाहती हैं कि बजट में कुछ ऐसी घोषणाएं हों, जिनसे महंगाई पर लगाम लग सके। खाना-पीना सस्ता हो जाए और उनकी किचिन का बजट भी कंट्रोल में आ जाए। गृहणियां कहती हैं कि महंगाई दूर करने के वादे के साथ सत्ता में आई केंद्र सरकार को अब इसे थामने के लिए कोई ठोस कदम उठाना चाहिए, ताकि निम्न और मध्य वर्ग को यह अहसास हो जाए कि सरकार उनके बारे में भी सोच रही है। खाने-पीने की चीजों से लेकर घरेलू सामान पर बेतहाशा बढ़ती महंगाई से रसोई का बजट संभालना बड़ी चुनौती बन गई है, लेकिन गृहणियों को उम्मीद है कि आम बजट के बाद उनकी यह चुनौती आसान हो सकती है। 

विज्ञापन

गृहणियों की राय

-महंगाई बेलगाम बढ़ रही है। सिलेंडर से लेकर खाने-पीने की चीजें, सबकुछ महंगा है। बस कुछ ऐसा मिले, जिससे महंगाई कम हो जाए।

-पुष्पा देवी, चूड़ी वाली गली

विज्ञापन

महंगाई के इस दौर में खाना-पीना भी मुश्किल हो रहा है। सरकार को आम आदमी का हित ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनानी चाहिए। 

-अंजू, मधुगढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

बजट में महिलाओं की सुरक्षा और उनके कल्याण पर बात होनी चाहिए। ऐसी योजनाएं सरकार को लानी चाहिए, जिससे गरीब महिलाओं का जीवन स्तर सुधर सके।

-राधा गावर, बसंत बाग


महंगाई सबसे बड़ी समस्या है। अगर सरकार इसे राहत दिला दे तो बड़ी उपलब्धि होगी। गरीब महिलाओं के लिए भी सरकार को कुछ सोचना चाहिए।

-अंजू गुप्ता, मोहनगंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed