{"_id":"60d228fc8ebc3ecbe45c2cd4","slug":"fighting-between-two-sides-while-eating-a-feast-one-injured-shaphu-news-ali266222254","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावत खाते समय दो पक्षों में मारपीट, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावत खाते समय दो पक्षों में मारपीट, एक घायल
विज्ञापन
मारपीट में घायल राजवीर सिंह
- फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
सोमवार की शाम को क्षेत्र के गांव महरारा में त्रयोदशी दावत में दो पक्षों में किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया। त्रयोदशी के दूसरे दिन मंगलवार का दोनों पक्ष एक बार फिर आमने सामने आ गए। दोनों के मध्य एक बार फिर जमकर मारपीट एवं पथराव हुआ। मारपीट एवं पथराव में राजवीर सिंह बुरी तरह से घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक गांव महरारा में दो पक्षों में किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था। सोमवार को एक परिवार में त्रयोदशी संस्कार की दावत हो रही थी। दोनों पक्ष एक साथ ही उस दावत खाने के लिए पहुंच गए। दोनों में एक बार फिर किसी बात को लेकर वाद-विवाद एवं गाली गलौज हो गई। लोगों ने वहां बीच बचाव कर दिया।
इसके दूसरे दिन मंगलवार को सुबह एक बार फिर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और उनमें जमकर लाठी डंडे एवं पथराव हुआ। दोनों पक्ष के मध्य मारपीट एवं पथराव में राजवीर सिंह बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर पथराव करने वाले वहां से भाग गए। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस गांव में हुए पथराव की घटना से भी इंकार कर रही है।