{"_id":"64fe0618dcf317caaf00dab1","slug":"fight-with-swing-operator-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: झूला संचालक से मारपीट, बचाने आए मेला आयोजक व परिजनों को भी पीटा, दो हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: झूला संचालक से मारपीट, बचाने आए मेला आयोजक व परिजनों को भी पीटा, दो हिरासत में
Sun, 10 Sep 2023 11:38 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:38 PM IST
सार
कलावती देवी के परिजनों के द्वारा पिछले कई सालों से गांव बसई बावस के प्राचीन गोगा जाहरवीर मंदिर स्थल पर मेला कराया जाता रहा है। इस वर्ष भी उन्होंने मेला कराया है। इसी मेले में आए पोरा गांव के एक झूला संचालक नदीम पुत्र आमीन के साथ गांव के ही कुछ नामजद युवकों के द्वारा गाली गलौज मारपीट की जा रही थी।
विज्ञापन
चोटिल मेला आयोजिका कलावती देवी का छोटा पुत्र निशांत व झूला संचालक नदीम
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस में हसायन क्षेत्र के गांव बसई बावस में आयोजित जाहरवीर मेले में आए एक झूला संचालक के साथ गांव के ही कुछ लोगों द्वारा गाली गलौज कर मारपीट की गई। झूला संचालक को बचाने पहुंचे मेला आयोजक व उनके परिजनों के साथ भी लाठी, डंडा व रॉड से मारपीट कर गालीग लौज की।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। मारपीट करने वाले आरोपियों को कोतवाली ले आई। कोतवाली पुलिस ने मेला आयोजक के पुत्र सहित मारपीट करने के आरोपी पक्ष के दो नामजदों को शांति भंग के तहत निरुद्ध कर दिया। पीड़ित मेला आयोजक के पुत्र ने कहा कि उनकी मां के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट तक नहीं लिखी गई। वह उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
कलावती पत्नी सतीश चंद्र गांव बसई बावस में आशा के पद पर हैं। कलावती देवी के परिजनों के द्वारा पिछले कई सालों से गांव बसई बावस के प्राचीन गोगा जाहरवीर मंदिर स्थल पर मेला कराया जाता रहा है। इस वर्ष भी उन्होंने मेला कराया है। इसी मेले में आए पोरा गांव के एक झूला संचालक नदीम पुत्र आमीन के साथ गांव के ही कुछ नामजद युवकों के द्वारा गाली गलौज मारपीट की जा रही थी।
विज्ञापन
इस दौरान नवनीत और निशांत पुत्र सतीश चन्द्र, युवराज पुत्र राजेश झूला संचालक नदीम को बचाने के लिए पहुंचे तो युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। तब तक मारपीट करने वाले फरार हो गए। पुलिस ने बाद में दो लोगों को हिरासत में लिया।