{"_id":"5ec6d4b98ebc3e90525e1251","slug":"fight-from-petrol-pump-manager-sadabad-news-ali2342381101","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री के पंप पर कार सवारों ने मैनेजर को पीटा, गाली गलौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री के पंप पर कार सवारों ने मैनेजर को पीटा, गाली गलौज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद (हाथरस)।
थाना क्षेत्र के हाथरस रोड स्थित गांव नगला सौरेया बढ़ार चौराहे पर एचपीसीएल के पेट्रोल पंप पर कार सवार चार लोगों ने डीजल डलवाने के दौरान हुई कहासुनी के बाद पंप के मैनेजर को पीट दिया और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। यह पंप प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश का है। इस मामले में राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश निवासी 85, डिफेंस एस्टेट फेज-1 बुंदू कटरा थाना सदर आगरा ने बृहस्पतिवार को कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
तहरीर में उन्होंने कहा है कि उनका सादाबाद हाथरस रोड पर नगला सौरेया बढ़ार चौराहे के पास एचपीसीएल का पेट्रोल पंप है। 20 मई की रात लगभग करीब नौ बजे पंप पर मैनेजर नंद किशोर, सेल्समैन संतोष ड्यूटी पर थे, उसी समय एक कार आई, जिसमें ड्राइवर के अतिरिक्त तीन लोग और बैठे थे। ड्राइवर ने कार से उतरकर 500 रुपये का डीजल कार में डालने के लिए सेल्समैन से कहा। सेल्समैन ने मशीन में 500 रुपये फीड किए और मशीन में जीरो प्वाइंट भी दिखाया। उनकी पंप पर पूरा सिस्टम ऑटोमेटिक है। लॉकडाउन की वजह से सुबह से कोई ग्राहक नहीं आने से मशीन ने पांच लीटर की ऑटोमेटिक टेस्टिंग ली। इस वजह से मशीन पांच लीटर पर रुक गई। इस दौरान कार में 317 रुपये का डीजल भरा गया। यह बात उनके मैनेजर नंदकिशोर ने गाड़ी के ड्राइवर को समझाई और शेष रुपये का डीजल डालने के लिए सेल्समैन से कहा, लेकिन इस बात से नाराज होकर गाड़ी के ड्राइवर ने उनके मैनेजर नंद किशोर के साथ मारपीट शुरू कर दी और कई थप्पड़, घूंसे उसके मुंह पर मार दिए और गालियां देने लगा। इस दौरान मैनेजर ने घटना की जानकारी देने के लिए उन्हें फोन लगाया, लेकिन गाड़ी ड्राइवर ने फोन को मैनेजर से छीन लिया और मुझे भी गालियां देने लगा और कहा कि तू कहां है आ तुझे भी मारूंगा। मैंने ड्राइवर से कहा कि तुम वहीं रुको मैं पुलिस को बुलाता हूं। इसके बाद ड्राइवर ने मैनेजर से 521 रुपये का डीजल और डलवा लिया। और सिर्फ 500 रुपये मैनेजर को देकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।