फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fight corona like a war and win

कोरोना से जंग की तरह लड़ना है और जीतना है

Thu, 29 Apr 2021 11:25 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Fight corona like a war and win
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच कुछ चिकित्सकों ने भी समाजसेवा की पहल की है। इस क्रम में एसएन मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. भरत यादव हर दिन शाम के चार बजे से पांच बजे तक कोरोना के मरीजों को मुफ्त परामर्श देंगे, जिससे मरीज जल्द स्वस्थ्य हो सकें।
इसके लिए उन्होंने अपना मोबाइल नंबर भी जारी कर दिया है। अलीगढ़ रोड मंडी समिति के सामने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस के निकट रहने वाले डॉ. भरत यादव एसएन मेडिकल कालेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। वह एम्स दिल्ली के भी पूर्व चिकित्सक हैं।
विज्ञापन

डॉ. भरत यादव का कहना है कि वह हाथरस जिले के रहने वाले है। वह चाहते हैं कि कोरोना जैसी महामारी में उनके जिले के लोग सुरक्षित रहें। उनकी कोशिश है कि वह जिले के पीड़ित लोगों की अधिक से अधिक मदद कर सकें, इसलिए कोई भी व्यक्ति चार बजे से लेकर शाम के पांच बजे तक मोबाइल नंबर एवं व्हाट्स एप नंबर 7042424279 पर संपर्क करके अपनी परेशानी बता सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से कहा है कि लोग मास्क पहनें। हाथों को बार-बार धोएं और दो गज दूरी बनाए रखें। टीकाकरण कराएं और घर से बाहर कम से कम निकलें। कोरोना से बीमारी की तरह नहीं, बल्कि जंग की तरह लड़ना है। तभी जीत संभव है। कोविड के लक्षण होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed