{"_id":"5fe8dbac8ebc3e3b8b5815e7","slug":"fight-between-two-religious-people-for-land-hathras-news-ali252224938","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन पर कब्जे को लेकर दो समुदाय के लोगों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन पर कब्जे को लेकर दो समुदाय के लोगों में मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कस्बा मेंडू में खाली पड़ी जगह पर मूर्तियों की स्थापना करने को लेकर दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। रविवार सुबह दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। इलाका पुलिस ने दोनों पक्षों के दो-दो लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान किया। जमीन किसकी है, इस पहलू की पुलिस जांच कर रही है।
घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचे मुकेश कुमार कश्यप निवासी कस्बा मेंडू ने बताया कि उनके मकान के बराबर में एक खाली भूखंड है। जिसका उनके पास पक्का बैनामा भी है। उनके पिता चाहते थे कि यहां शिव परिवार का मंदिर बनाया जाए। दिवंगत पिता की इच्छा पूरी करने के लिए मुकेश व उसके परिवार के लोग इस भूखंड पर रविवार सुबह करीब 4:30 बजे प्रदोष मुहूर्त में शिव परिवार की स्थापना कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच दूसरे समुदाय के लोग आए और उन पर टूट पड़े।
प्लाट में रखी मूर्तियों को फेंक दिया। लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। दोनों ओर से मारपीट होने पर घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। इस मामले की सूचना इलाका पुलिस को हुई तो मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस आ गई और दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में ले लिया। यहां पर मारपीट में घायल हुए हैं एक पक्ष के लोगों को जिला स्तर पहुंचाया गया। पुलिस ने हिरासत में लिए दोनों पक्षों के चार लोगों का शांतिभंग में चालान किया है। पुलिस की मानें तो जगह पर कब्जा करने के प्रयास में दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें दोनों ही पक्षों पर शांति भंग की कार्रवाई की गई है। मूर्ति फेंके जाने का कोई मामला नहीं है।
विज्ञापन
- खाली जगह पर सुबह करीब 4:30 बजे एक पक्ष के लोग कब्जा कर रहे थे। इसको लेकर दूसरे पक्ष ने विरोध किया। उनके बीच मारपीट हो गई। दोनों ही पक्षों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है। जगह किसकी है, इस बारे में पता किया जा रहा है। - राजीव यादव, थानाध्यक्ष