फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fight between husband and wife in court premises

Hathras: कोर्ट परिसर में पति-पत्नी में हुई मारपीट, अलीगढ़ का है युवक और सिकंदराराऊ की युवती, यह है मामला

Fri, 05 Apr 2024 07:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 05 Apr 2024 07:16 PM IST
सार

पति और पत्नी का एक वीडियो सामने आया, जिसमें पत्नी ने दौड़ते हुए पति को पकड़ कर पीट दिया। दोनों हाथरस कोर्ट में पैरवी पर आए थे। न्यायालय से दोनों पति-पत्नी वापस जा रहे थे। तभी दोनों के बीच में विवाद हो गया। पहले दोनों में कहा-सुनी हुई और इसके बाद बात मारपीट तक पहुंच गई।

विज्ञापन
Fight between husband and wife in court premises
पति और पत्नी में मारपीट - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हाथरस के स्थानीय जिला न्यायालय परिसर में 5 अप्रैल की दोपहर को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब पैरवी पर आए एक दंपती में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच मारपीट हो गई। पति-पत्नी ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए कोतवाली सदर में तहरीर दी है।

विज्ञापन

 
जनपद अलीगढ़ के थाना सासनी गेट क्षेत्र के कासिम नगर निवासी एक व्यक्ति का सिकंदराराऊ क्षेत्र निवासी युवती से कुछ साल पहले निकाह हुआ था। शादी के कुछ समय से ही दोनों पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया था। दोनों के बीच में मामला परिवार न्यायालय में चल रहा है। पति ने पत्नी द्वारा न्यायालय से कराए गए भरण-पोषण के एक पक्षीय आदेश को पुन: नंबर पर कायम कराकर गुण-दोष के आधार पर निस्तारित किए जाने के लिए पुनर्स्थापन प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। शुक्रवार को न्यायालय ने पुनर्स्थापन प्रार्थना पत्र स्वीकृत कर लिया। 
विज्ञापन


न्यायालय से दोनों पति-पत्नी वापस जा रहे थे। तभी दोनों के बीच में विवाद हो गया। पहले दोनों में कहा-सुनी हुई और इसके बाद बात मारपीट तक पहुंच गई। इससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। मौके बड़ी संख्या में अधिवक्ता और वादकारी जमा हो गए। पति ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली सदर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पति ने पत्नी पर हमला करने का आरोप लगाया है। इसका एक वीडियो भी उसने दिखाया, जिसमें पति-पत्नी में विवाद होता दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पति-पत्नी में पूर्व से विवाद चल रहा है। 5 अप्रैल को दोनों न्यायालय में मुकदमे पैरवी के लिए आए हुए थे। तभी दोनों में किसी बात को लेकर मामूली विवाद हुआ है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।-रामप्रवेश राय, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed