{"_id":"675218878dde5563cb025d6a","slug":"fight-between-brother-in-law-and-brother-in-law-hathras-news-c-119-1-sali1001-101084-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: जीजा साले के बीच हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: जीजा साले के बीच हुई मारपीट
Fri, 06 Dec 2024 02:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 06 Dec 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
गांव जुझारपुर में बुधवार की रात एक कार्यक्रम में जीजा-साले के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर मारपीट व पथराव करने का आरोप लगाया है।
गांव जुझारपुर निवासी चंद्रप्रकाश ने पुलिस को बताया है कि बुधवार को उसके परिवार में भतीजे की शादी थी। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद कुछ रिश्तेदार घर पर रुके हुए थे। आरोप है कि रात में घर की छत पर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान आरोपी जीजा ने उसे छत पर बुलाया और अपने भाई व बेटे के साथ उसे पीटा। बीच-बचाव में आई मेरी मां को भी पीटा है। आरोपियों ने छत से पथराव कर कार के शीशे तोड़ दिए। घटना के संबंध में थाना पुलिस ने बताया है कि घायल को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।