फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fierce collision between roadways buses in Hathras

Hathras Road Accident: ट्रक को ओवरटेक करने में भिड़ीं बसें, चालक की मौत, 14 यात्री घायल

Wed, 12 Mar 2025 01:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 12 Mar 2025 01:58 PM IST
सार

काठगोदाम डिपो की बस में दो बच्चों सहित 25 सवारियां थीं, जबकि हाथरस डिपो की बस में 18 यात्री सवार थे। हादसे में हाथरस रोडवेज बस के चालक विजय सिंह सहित 14 यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन
Fierce collision between roadways buses in Hathras
आगरा रोड पर गांव मीतई के निकट क्षतिग्रस्त रोडवेज बस - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में कोतवाली चंदपा क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ रोड पर गांव मीतई के निकट 12 मार्च की सुबह करीब तीन बजे ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में उत्तराखंड रोडवेज की बस हाथरस डिपो की बस से भिड़ गई। हादसे में हाथरस डिपो की बस के चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरी बस के चालक सहित 14 यात्री घायल हो गए। 

विज्ञापन


सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां से चार यात्रियों को गंभीर घायल अवस्था में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यात्रियों से भरी उत्तराखंड के काठगोदाम डिपो की बस आगरा से हाथरस की तरफ आ रही थी। बुधवार की सुबह करीब तीन बजे आगरा रोड पर गांव मीतई के निकट ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में यह बस सामने से आ रही हाथरस डिपो की बस से टकरा गई। 
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त उत्तराखंड रोडवेज की बस
विज्ञापन
विज्ञापन

काठगोदाम डिपो की बस में दो बच्चों सहित 25 सवारियां थीं, जबकि हाथरस डिपो की बस में 18 यात्री सवार थे। हादसे में हाथरस रोडवेज बस के चालक विजय सिंह (52) पुत्र कल्याण सिंह निवासी गांव टीकैत थाना सादाबाद और 14 यात्री घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बसें बुरी क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।
 
यहां बस चालक विजय सिंह को मृत घोषित कर दिया गया और घायल यात्रियों का उपचार शुरू किया गया। मृतक विजय सिंह ने अपने पीछे दो बेटियों और एक बेटे को बिलखते हुए छोड़ा है। मृतक विजय सिंह हाथरस डिपो में संविदा चालक के रूप में कार्यरत थे। बसों में सवार जो यात्री सकुशल थे, उन्हें दूसरी बसों में बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

ये हुए घायल

1. यूनिस पुत्र अनवर निवासी अलीनगर किच्छा जिला ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड रोडवेज बस के चालक।
2. सुभद्रा राय पत्नी शिवधर निवासी सुनावेदा कोरापुट ओडिशा। 
3. तमन्ना पत्नी शिवधर निवासी सुनावेदा, कोरापुट, ओडिशा। 
4. भावना पत्नी जयवीर सिंह निवासी पुरैनी सहपऊ, धौलपुर, राजस्थान। 
5. पवन पुत्र जयवीर सिंह निवासी पुरैनी, सहपऊ, धौलपुर, राजस्थान। 
6. जयवीर सिंह पुत्र हरी सिंह निवासी पुरैनी सहपऊ धौलपुर, राजस्थान। 
7. अरुण कुमार पुत्र सुरेश सिंह निवासी श्यामपुर हादीपुर भोजपुर जिला मुरादाबाद। 
8. गौतम सरकार पुत्र गोपाल सरकार निवासी सुनावेदा कोरापुट ओडिशा।
9. राहुल पुत्र फौरन सिंह निवासी लहरा, खंदौली जिला आगरा। 
10. राजकुमार पुत्र हरपाल निवासी फैजगंज बहटा जिला बदायूं। 
11. हरीश कुमार पुत्र हरपाल निवासी फैजगंज बहटा जिला बदायूं। 
12. राजेंद्र सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी जवाहरनगर टनकपुर रोड हल्द्वानी। 
13. मानपाल पुत्र रामफल निवासी फैजगंज बहटा बदायूं। 
14. शंकर राय पुत्र नीरल राय निवासी सुनावेदा कोरापुट ओडिशा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed