फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Female teacher commits suicide by hanging herself from the fan

Hathras News: महिला शिक्षामित्र ने पंखे से लटक कर की आत्महत्या

Wed, 30 Oct 2024 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Female teacher commits suicide by hanging herself from the fan
महिला शिक्षामित्र ने स्कूल से आने के बाद आत्महत्या कर ली। गांव नगला सड़क निवासी मीना देवी (42 वर्षीय) पुत्री शंकर सिंह निवासी किरतुली ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र थीं। उन्होंने सोमवार को स्कूल से आने के बाद घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिजन गांव के बाहर खेत में काम कर रहे थे। उन्होंने जब घर पर आकर देखा तो कमरे का दरवाजा बंद था। दरवाजा तोड़ कर देखा तो पंखे पर महिला का शव लटका हुआ था। परिजनों ने शव पंखे से नीचे उतरा और बिना पुलिस को सूचना दिए देर शाम गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका की शादी थाना पाली मुकीमपुर के गांव खुर्दिया में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही महिला अपने मायके आ गई और अपनी बहन के बच्चों के साथ रहने लगी। उत्तर प्रदेश दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ अलीगढ़ के जिलाध्यक्ष विनय यादव ने बताया महिला शिक्षामित्र ने आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed