फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   female employee municipality went to dump garbage vehicle ran over

Hathras News: नगर पालिका की महिला कर्मचारी डालने गई कूड़ा, वाहन ने रौंदा, हुई दर्दनाक मौत

Tue, 28 Mar 2023 07:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 28 Mar 2023 07:04 PM IST
सार

ओढ़पुरा तिराहा स्थित अपने घर से महिला कूड़ा डालने निकली थी। सड़क पर अचानक एक अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। सड़क हादसे में मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
female employee municipality went to dump garbage vehicle ran over
महिला की मौत (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस-मथुरा रोड पर ओढ़पुरा तिराहे के निकट मंगलवार की सुबह कूड़ा डालने गई नगर पालिका की महिला कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। सड़क हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


58 वर्षीय निर्मला देवी पत्नी  मूलचंद्र शर्मा निवासी ओढ़पुरा तिराहा नगर पालिका में चौकीदार के पद पर कार्यररत थी। वह मंगलवार की सुबह ओढ़पुरा तिराहा स्थित अपने घर से कूड़ा डालने निकली थी। सड़क पर अचानक एक अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। 
विज्ञापन


सड़क हादसे में मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed