{"_id":"69822320da4c8b957009de0f","slug":"female-clerk-of-cmo-office-sent-to-jail-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रिश्वत लेते पकड़ी सीएमओ कार्यालय महिला लिपिक भेजी जेल, पहले भी लगे थे भ्रष्टाचार के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रिश्वत लेते पकड़ी सीएमओ कार्यालय महिला लिपिक भेजी जेल, पहले भी लगे थे भ्रष्टाचार के आरोप
Wed, 04 Feb 2026 02:03 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:03 AM IST
सार
अधिवक्ता एचबी शास्त्री ने 19 दिसंबर 2025 को कमिश्नर अलीगढ़ से सीएमओ कार्यालय में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। उनका आरोप था कि झोलाछाप से वसूली का खेल चल रहा है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी शामिल हैं। शिकायतकर्ता ने महिला लिपिक का भी नाम इस शिकायत में लिखा था।
विज्ञापन
महिला थाने में मौजूद सीएमओ कार्यालय की वरिष्ठ लिपिक बबिता चौहान लाल जैकेट में
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस सीएमओ कार्यालय में खुलेआम रिश्वत लेने वाली वरिष्ठ लिपिक को चिकित्सकीय परीक्षण के बाद एंटी करप्शन टीम 3 फरवरी को अलीगढ़ ले गई। वहां कोर्ट में पेश कर उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। बता दें कि इससे पहले भी लिपिक पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, जिसमें सीडीओ स्तर से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
2 फरवरी की कार्रवाई से सीएमओ कार्यालय में खलबली मची है। जानकारी के अनुसार लिपिक ने अपने बयान में रिश्वतखोरी की जड़ों के बारे में एंटी करप्शन टीम को बताया है। विवेचना के दौरान प्रकरण में कुछ और नाम भी प्रकाश में आ सकते हैं। शिकायतकर्ता प्रशांत परमार की शिकायत पर अलीगढ़ की एंटी करप्शन ट्रैप टीम ने यह कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
दोपहर के समय सीएमओ कार्यालय के कक्ष नंबर तीन में बैठी लिपिक बबिता चौहान को टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा था। इसके बाद टीम प्रभारी दिनेश उपाध्याय ने बबिता के खिलाफ भ्रष्टाचार की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई। हाथरस गेट पुलिस ने 2 फवरी रात को लिपिक का चिकित्सकीय परीक्षण कराया, जिसके बाद महिला थाने में पुलिस की कस्टडी में महिला रही। 3 फरवरी को पहुंची एंटी करप्शन टीम चिकित्सकीय परीक्षण के बाद लिपिक को अलीगढ़ कोर्ट ले गई।
विज्ञापन
झोलाछाप से वसूली के लगे थे आरोप
अधिवक्ता एचबी शास्त्री ने 19 दिसंबर 2025 को कमिश्नर अलीगढ़ से सीएमओ कार्यालय में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। उनका आरोप था कि झोलाछाप से वसूली का खेल चल रहा है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी शामिल हैं। शिकायतकर्ता ने महिला लिपिक का भी नाम इस शिकायत में लिखा था। इस शिकायत पर सीडीओ स्तर से मामले की जांच चल रही है। कुछ दिन पहले प्रकरण में महिला लिपिक के बयान भी दर्ज किए गए थे।