फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Feed children vitamin A supplements per cent

शत-प्रतिशत बच्चों को पिलाएं विटामिन ए की खुराक

Wed, 25 May 2016 12:05 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 May 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। जून में संचालित होने वाले बाल स्वास्थ्य पोषण माह को लेकर मंगलवार को सीएमओ दफ्तर में जिला स्तरीय बैठक हुई। बैठक में बाल स्वास्थ्य पोषण माह के उद्देश्य तथा जिले में इस कार्यक्रम की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। ब्लाकवार विगत वर्षों का तुलनात्मक अध्ययन भी प्रस्तुत किया गया।  
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता सीडीओ जावेद अख्तर जैदी और सीएमओ डॉ. रामवीर सिंह ने की। बैठक में सूक्ष्म पोषक तत्व (एमआई) डिवीजन लखनऊ से मंडलीय समन्वयक नसीम अहमद, डीएमसी रिजवान अहमद, यूएनडीपी के धर्मेंद्र कुमार, राज्य पोषण मिशन के मंडलीय कोआर्डिनेटर आशीष शुक्ला, डीपीओ जरीना बेगम, सीडीपीओ मौजूद थे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने 9 माह से पांच साल के बच्चों की सूची अध्यतन रखने के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित काते हुए कहा कि सभी पांच साल तक बच्चों को शत प्रतिशत विटामिन ए की खुराक समय से प्राप्त हो जाए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद में 9 माह से एक साल तक के बच्चों की संख्या 22361 है तथा एक साल से पांच साल तक के बच्चों की संख्या 171692 है। इन सभी बच्चों को विटामिन ए की खुराक से आच्छादित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुपोषण से बचाव के लिए इस बाल स्वास्थ्य पोषण माह की महत्वपूर्ण भूमिका है। विटामिन ए की कमी से 5 साल के बच्चे में 23 फीसदी मृत्युदर बढ़ जाती है। यदि उचित समय पर प्रत्येक 6 माह पर कुल 9 खुराक किसी बच्चे को दे दी जाएं तो इस आंकड़े में कमी आ सकती है। अबकी बार जिले में यह अभियान 7 जून से 14 जुलाई तक चलाया जाएगा। अभियान में आयोडीन युक्त नमक खाने, 6 माह तक बच्चे को मां का दूध पिलाने पर भी जोर दिया जाएगा। सीएमओ ने भी इस माह को सफल बनाने के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी, आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम को भी निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed