फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fault in Gijrauli power plant's power line

गिजरौली बिजलीघर की विद्युत लाइन में हुआ फॉल्ट

Sun, 11 Aug 2019 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Fault in Gijrauli power plant's power line
फाल्ट से कई इलाकों में रहा बिजली संकट
विज्ञापन

आधी रात से सुबह तक शहर के कई इलाकों में गहराया बिजली संकट
सुबह पानी की किल्लत से भी जूझे लोग, दिनचर्या हुई प्रभावित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शहर के गिजरौली बिजलीघर की लाइन में फाल्ट हो गया। इस कारण किला फीडर और टाउन थ्री से जुड़े इलाकों में आधी रात से सुबह तक बिजली संकट गहरा गया। बिना बिजली के लोग पीने के पानी तक के लिए इधर-उधर भटकते रहे। लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। सुबह करीब दस बजे बिजली आने के बाद लोगों की दिनचर्या पटरी पर लौट सकी।
उल्लेखनीय है कि शहर, देहात और कस्बों में कभी दिन में तो कभी रात में कई कई घंटे बिजली गुल होना आम बात हो गई है। शुक्रवार की रात को करीब एक बजे गिजरौली बिजलीघर से निकनले वाले किला फीडर और टाउन थ्री की लाइन में फाल्ट हो गया। इस कारण आवास-विकास, सीमा उपाध्याय नगर, अहियापुर, कंचनगर, शिव कॉलोनी, नगला भोजा, हरवंश विहार आदि इलाकों में बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

बिना बिजली लोग चैन से सो नहीं सके। घरों में लगे इन्वर्टर ठप हो गए। सुबह भी पीने के पानी के लिए लोग इधर-उधर भटकते रहे। हैंडपंपों पर लंबी लाइन लगी रहीं। सुबह करीब दस बजे बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। शहर के प्रगतिपुरम सबस्टेशन पर लाइन की मरम्मत का काम हुआ। इस कारण अलीगढ़ रोड, साकेत कॉलोनी, गिर्राज कॉलोनी, तहसील परिसर सहित कई इलाकों में सुबह नौ बजे से दोपहर तक बिजली बंद रही। इस कारण लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed