फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Father, son, nephew died in car collision with bike

Hathras Road Accident: कार की चपेट में आई बाइक, दावत खाने जा रहे पिता-पुत्र और भांजे की मौत

Fri, 01 Dec 2023 10:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 01 Dec 2023 10:02 PM IST
सार

पिता, पुत्र और भांजा एक बाइक से गांव राजनगर से महमूदपुर बरसै शादी से पहले हो रहे प्रतिभोज में भाग लेने जा रहे थे। जैसे ही तीनों नगला भुस के निकट पहुंचे,  तभी आगरा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने तीनों को कुचल दिया। 

विज्ञापन
Father, son, nephew died in car collision with bike
मृतक भांजा, पिता और पुत्र - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगला भुस के निकट 1 दिसंबर की देर शाम अलीगढ़ से आगरा जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन लोदों की मौत हो गई। सूचना पर अधिकारी और कई थानों का पुलिस फोर्स व मृतक के परिजन बागला संयुक्त जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

हादसे में मरने वालों की पहचान कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव राजनगर निवासी वीरपाल पुत्र हरी सिंह (40), इनके पुत्र अंशु (13) और भांजे अमन (19) पुत्र शांति स्वरूप निवासी महमदूपुर बरसै के रूप में हुई है। 1 दिसंबर की शाम हादसे के वक्त यह तीनों बाइक से गांव राजनगर से महमूदपुर बरसै शादी से पहले हो रहे प्रतिभोज में भाग लेने जा रहे थे। जैसे ही तीनों नगला भुस के निकट पहुंचे,  तभी आगरा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने तीनों को कुचल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त बाइक

सूचना पर पहुंची चंदपा कोतवाली पुलिस ने गंभीर हालत में तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर एएसपी अशोक कुमार सिंह, सीओ सिटी सुरेंद्र सिंह, सीओ सादाबाद गोपाल सिंह, कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी सत्येंद्र सिंह राघव, कोतवाली सदर पुलिस के अलावा तहसीलदार सदर चंद्र प्रकाश सिंह बागला संयुक्त जिला अस्पताल पहुंच गए। तीन शव देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षतिग्रस्त कार

Trending Videos

आगरा रोड स्थित नगला भुस के निकट एक कार ने बाइक सवारों में टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।-अशोक कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक।


पिता-पुत्र और भांजे की मौत से दो परिवारों में मचा कोहराम
हादसे में हुई पिता-पुत्र और भांजे की मौत के बाद दो परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी पर दोनों के परिवारों के लोग और ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंच गए। अधिकारियों ने  परिजनों को ढांढस बंधाया। 

शादी की खुशियां मातम में बदलीं
हादसे के बाद शादी के परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। सासनी क्षेत्र के गांव महमूदपुर बरसै में एक शादी समारोह कार्यक्रम आयोजित होना है। शादी कार्यक्रम से पहले शुक्रवार को वहां प्रतिभोज कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में ही भाग लेने वीरपाल अपने अपने बेटे अंशू व भांजे अमन के साथ जा रहे थे। जिसने भी भीषण हादसे की खबर सुनी, वह जिला अस्पताल की ओर दौड़ पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed