फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Father shot and killed son in Sadabad of Hathras

बेटे को मार डाला: पत्नी से विवाद में मारी गोली, बचाने आए बाबा को भी न बख्शा, मां बोली-वो खत्म करा रहा था झगड़ा

Sat, 22 Oct 2022 10:51 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 22 Oct 2022 10:51 AM IST
सार

रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। माता-पिता के बीच हुए विवाद को बेटा निपटाने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान उसे गोली लग गई। इलाज के दौरान बेटे की मौत हो गई।

विज्ञापन
Father shot and killed son in Sadabad of Hathras
मृतक विशाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के सादाबाद थाना क्षेत्र के गांव घूंचा में पति-पत्नी के बीच आपस में हुए विवाद में बेटे की जान चली गई। पिता ने लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर अपने पुत्र की हत्या कर दी। इस मामले में मुकदमा दर्ज करा दिया है। शव को जलाने का भी आरोप है।

विज्ञापन

गांव घूंचा में शुक्रवार की रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। माता-पिता के बीच हुए विवाद को बेटा निपटाने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान उसे गोली लग गई। आगरा में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में मृतक की मां सुनीता देवी पत्नी गोविंद सिंह ने मुकदमा पंजीकृत कराते हुए बताया है कि 21 अक्तूबर की रात करीब 8:30 बजे उसका अपने पति गोविंद सिंह पुत्र राधेश्याम से विवाद हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटा विशाल बीच-बचाव कर रहा था। विवाद बढ़ने पर विशाल घर से बाहर दरवाजे पर जाकर बात करने लगा। इस दौरान पति ने लाइसेंसी रायफल से छत पर चढ़कर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया, जिससे गोली 22 वर्षीय विशाल को लग गई। गोविंद सिंह ने छत से उतरकर दूसरा फायर करने का प्रयास किया, लेकिन ससुर राजाराम पुत्र लाल सिंह ने गोविंद सिंह से राइफल छुड़ाने का प्रयास किया। इस पर गोविंद सिंह ने राजाराम के सिर पर राइफल से प्रहार कर दिया और वह गिर पड़े।

विज्ञापन

विशाल को परिवार के लोग वैन में डालकर इलाज के लिए आगरा ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सुनीता देवी का आरोप है कि गांव और परिवार के लोगों ने मिलकर विशाल के शव को गांव से दूर जला दिया। इस मामले में संबंधित धाराओं में गोविंद सिंह व कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed