फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Father-in-law sitting on strike against son-in-law

Hathras News: दामाद के खिलाफ धरने पर बैठा ससुर, फिर हुआ यह

Sat, 13 Jan 2024 12:05 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 13 Jan 2024 12:05 AM IST
सार

दामाद के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर 28 दिसंबर को ससुर कोतवाली के बाहर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में खुले आसमान के नीचे धरने पर बैठ गए। इसी दौरान दामाद की ओर से समझौते की पेशकश की गई।

विज्ञापन
Father-in-law sitting on strike against son-in-law
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हाथरस में हसायन कस्बा के मोहल्ला जाटवान निवासी भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के तहसील मीडिया प्रभारी ने अपने ही दामाद के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने पुत्री के विवाह में हुए खर्च और चोरी की रकम वापस करने की शर्त पर अपना धरना 12 जनवरी को खत्म कर दिया। दामाद पक्ष से इसके लिए समझौते की पेशकश की गई है। 

विज्ञापन


मीडिया प्रभारी निहाल सिंह के घर से आठ लाख रुपये के आभूषण व डेढ़ लाख रुपये की नकदी चोरी हो गए थे। साढे नौ माह पहले हुई इस चोरी की घटना में कार्रवाई नहीं होने पर निहाल सिंह नायक धरने पर बैठ गए थे। जब पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो उन्होंने न्यायालय के आदेश पर दिल्ली निवासी दामाद के खिलाफ हसायन कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 
विज्ञापन


दामाद के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर 28 दिसंबर को वह कोतवाली के बाहर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में खुले आसमान के नीचे धरने पर बैठ गए थे। धरना शुरू होने के बाद एसडीएम सिकंदराराऊ वेद सिंह चौहान व कोतवाली के थानाध्यक्ष धीरज कुमार गौतम के द्वारा कार्रवाई के लिए पांच जनवरी तक का समय मांगा गया था। पांच जनवरी बीत जाने के बाद कोई हल नही निकला तो निहाल सिंह बीते 11 जनवरी को दोबारा से वहीं धरने पर बैठ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान दामाद की ओर से समझौते की पेशकश की गई। निहाल सिंह ने बताया कि पुत्री की शादी में दिए गए सामान को बापस करने और घर से चोरी गए सामान की धनराशि देने के लिए अगर दामाद का पक्ष तैयार है तो वह समझौता कर सकते है। अन्यथा की सूरत में वह दोबारा से धरना करने को मजबूर होंगे। अभी सिर्फ बात हुई है समझौते के अनुसार रकम नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed