फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Father dies, daughter injured due to collision with unknown vehicle

Hathras News: अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता की मौत पुत्री हुई घायल

Fri, 11 Apr 2025 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Father dies, daughter injured due to collision with unknown vehicle
गांव नगला विजन मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बृहस्पतिवार को बाइक सवार पिता और पुत्री घायल हो गए। अस्पताल ले जाते वक्त पिता ने दम तोड़ दिया। पुत्री की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन




आसिया निवासी ढडौली बृहस्पतिवार को अपने पिता निजाम खां (64) पुत्र खूबा खां के साथ अलीगढ़ किसी निजी कार्य से गई थीं। बृहस्पतिवार की शाम को दोनों बाइक से घर वापस आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक नगला विजन मार्ग स्थित रजबहे के नजदीक पहुंची तो उनकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर राहगीर एकत्रित हो गए। पुलिस भी आ गई। दोनों को हसायन सीएचसी भेजा गया, जहां निजाम खां को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बेटी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतक ने अपने पीछे छह पुत्री, एक पुत्र व पत्नी को रोता हुआ छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed