फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   father death in accident while returning after distributing son's marrige card

बेटे की शादी का कार्ड बाटंकर लौट रहे पिता की हादसे में मौत

Thu, 23 Jan 2020 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
father death in accident while returning after distributing son's marrige card
मृतक श्रीभगवान वर्मा का फाइल फोटो - फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी (हाथरस)।
विज्ञापन

शादी के कार्ड वितरित कर बुधवार की रात करीब सात बजे अलीगढ़ से अपने घर लौट रहे कस्बा निवासी एक स्कूटी सवार एक व्यक्ति को हाईवे पर ग्राम नगला भूरा के निकट किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। मौके पर पुलिस पहुंच गई। परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई ने घटना की रिपोर्ट वाहन चालक के खिलाफ दर्ज कराई है। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।

कस्बा के मोहल्ला अग्रवाल निवासी करीब 46 वर्षीय श्रीभगवान वर्मा के पुत्र हिमांशु की शादी नौ फरवरी को होनी तय थी। इसके लिए घर में तैयारियां चल रही थीं। घर में खुशी का माहौल था। पिता अपने पुत्र की शादी के कार्ड वितरित कर रहे थे। बुधवार की देर शाम पिता श्री भगवान शादी के कार्ड बांटकर स्कूटी पर सवार होकर अलीगढ़ से घर लौट रहे थे। घर वापस आते समय आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर नगला भूरा के सामने पीछे से आ रहे किसी वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार श्री भगवान बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पुलिस पहुंच गई और परिजनों को भी बुलवा लिया गया। गंभीर घायल अवस्था में श्री भगवान को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार में करुण-क्रंदन मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई मुकेश कुमार वर्मा पुत्र रामबाबूलाल वर्मा निवासी मोहल्ला अग्रवाल ने घटना की रिपोर्ट अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed