{"_id":"696d3ec9f7c863f18f06a16c","slug":"father-and-two-sons-injured-in-fight-over-asking-for-money-for-milk-hathras-news-c-2-1-gur1003-888850-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दूध के रुपये मांगने पर मारपीट, पिता और दो पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दूध के रुपये मांगने पर मारपीट, पिता और दो पुत्र घायल
विज्ञापन
सादाबाद के गांव गरीबा में रविवार रात साढ़े नौ बजे दूध के बकाया 12,500 रुपये मांगने पर एक पिता को उसके दो पुत्रों के साथ पीटा गया। इस घटना के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष गांव जंगला का था और दूसरा पक्ष गांव गरीबा का था। 20 लोगों पर मारपीट करने का आरोप है। पुलिस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद में भर्ती कराया, लेकिन उनकी स्थिति काफी गंभीर देखते हुए आगरा रेफर किया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि ग्राम जंगला निवासी कालीचरण एवं उसके पुत्र संतोष और रोहताश दूध का कारोबार करते हैं। रविवार को वह गांव गरीबा निवासी फूल सिंह एवं उसके भाई गौरा से दूध के बकाया 12,500 रुपये मांगने गए थे। दूध देना बंद कर दिया। फूल सिंह और उनके भाइयों के परिवार ने तीनों को घेर लिया। तीनों की बुरी तरह से पिटाई कर दी। जिससे उनके सिर और शरीर के अन्य भागों में काफी चोट लगी है।
दो गांव के विवाद की सूचना पर काफी संख्या में गांव में पुलिस फोर्स पहुंच गई और उन्होंने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद तीनों को आगरा रेफर करने की तैयारी की जा रही है। कोतवाली प्रभारी योगेश कुमार का कहना है कि रुपये को लेकर विवाद हुआ है। गांव में पुलिस पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।